फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   bhaisvaala gaao ki mahila ka hungaama

भैंसवाल गांव की महिला का कलक्ट्रेट में हंगामा  

Wed, 06 Mar 2019 11:24 PM IST
NAVEEN GUPTA amarujala
amarujala Published by: NAVEEN GUPTA Updated Wed, 06 Mar 2019 11:24 PM IST
विज्ञापन
bhaisvaala gaao ki mahila ka hungaama
file - फोटो : amarujala

विज्ञापन
कलक्ट्रेट में गांव भैंसवाल की महिला ने पट्टे की भूमि पर कथित रूप से अवैध रूप कब्जा कर गोशाला का निर्माण कराने का आरोप लगाते हुए हंगामा कर दिया। इस दौरान महिला के पास केरोसिन होने का शोर मचने पर अधिकारियों में खलबली मच गई।
बुुधवार को गांव भैंसवाल निवासी सुदेश अपने पति तेजपाल और तीन लड़कियों के साथ कलक्ट्रेट पहुंची। महिला अपने साथ प्लास्टिक की कैन में कोई तरल पदार्थ लिए थी। इस दौरान शोर मच गया कि महिला अपने साथ प्लास्टिक की कैन में केरोसिन लिए हुए है। अधिकारियों तक यह बात पहुंची तो उनके निर्देश पर महिला पुलिसकर्मी पहुंची तो उसने शोर मचा दिया। जिससे कलक्ट्रेट में हंगामे की स्थिति बन गई। महिला पुलिसकर्मी पीड़िता को राज्य महिला आयोग की सदस्य डाक्टर प्रियंवदा तोमर के पास ले गईं। भूमि संबंधी मामला होने पर उन्होंने उसे डीएम अखिलेश सिंह के पास भेज दिया। इसके बाद महिला रोते हुए सभागार में पहुंची। आरोप लगाया कि लेखपाल ने उनकी पट्टे की जमीन को ग्राम समाज की बताकर कब्जा कर लिया और उनकी फसल को खुर्द-बुर्द कर उस पर गोशाला का निर्माण कराया जा रहा है। इससे उनके परिवार के सामने भूूखे मरने की नौबत आ गई। डीएम ने मामले की जांच कराकर उचित कार्रवाई की जाएगी। महिला के पति तेजपाल ने बताया कि पट्टे का मामला कोर्ट में विचाराधीन है और उस पर स्टे मिला हुआ है। स्टे के बाद भी उनकी भूमि पर गौशाला निर्माण के लिए खुदाई करा दी गई। इस मामले में डीएम ने स्टे की जांच होने तक निर्माण कार्य रोकने के निर्देश अधिकारियों को दिए हैं।
विज्ञापन


भैंसवाल की महिला ने पट्टे की जमीन पर हाईकोर्ट का स्टे होना बताया है। एसडीएम से स्टे की जांच कराई जाएगी। जांच पूरी होने तक गौशाला का निर्माण कार्य रुकवा दिया है। - अखिलेश सिंह, डीएम।
विज्ञापन
विज्ञापन


राजस्व विभाग के अधिकारियों ने पैमाइश कराकर पशुचर की भूमि को गौशाला के लिए चिह्नित किया है। अधिकारियों के निर्देशन में प्रशासन द्वारा चिह्नित भूमि पर गोशाला का निर्माण कार्य कराया जा रहा है। गोशाला के लिए भूमि चयन करने में उनका कोई संबंध नहीं है। - नवीन कुमार, ग्राम प्रधान भैंसवाल।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed