फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Bhainswal played an important role in the farmers' movement

किसान आंदोलन में भैंसवाल की रही अहम भूमिका

Sat, 20 Nov 2021 12:48 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 20 Nov 2021 12:48 AM IST
विज्ञापन
Bhainswal played an important role in the farmers' movement
शामली। दिल्ली में संयुक्त किसान मोर्चा ने 26 जनवरी 2021 को ट्रैक्टर मार्च किया था। इसी दिन जनपद मुख्यालय पर ट्रैक्टर मार्च भैंसवाल के ग्रामीणों ने किया था। जिसमें उमेश कुमार सहित नौ लोगों को नामजद करते हुए और 200 अज्ञात लोगों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया था।
विज्ञापन

इसके साथ ही 27 जनवरी 2021 को जिला प्रशासन ने फोर्स के साथ भैंसवाल पहुंचकर ग्रामीणों को को डराया धमकाया, लेकिन गांव वालों ने इसका डटकर विरोध किया। जिससे प्रशासन बैकफुट पर आया और अधिकारियों को वापस लौटना पड़ा। गाजीपुर बॉर्डर पर सर्वप्रथम रसद सामग्री पहुंचाने एवं खाने पीने की व्यवस्था की शुरुआत भी गांव भैंसवाल से हुई थी। प्रतिदिन गांव से लगभग दो क्विंटल दूध लेकर एवं सब्जियां लेकर गाड़ी गाजीपुर बॉर्डर पर जाती थी।
विज्ञापन

भाजपा जनप्रतिनिधियों को झेलना पड़ा था विरोध
भैंसवाल गांव में केंद्रीय मंत्री संजीव बालियान, राज्य के पंचायतीराज मंत्री भूपेंद्र चौधरी भाजपा के क्षेत्रीय अध्यक्ष मोहित बेनीवाल, विधायक तेजेंद्र निर्वाल को ग्रामीणों का विरोध झेलना पड़ा था। इसके बाद जगह-जगह भाजपा नेताओं के विरोध की खबरें आनी शुरू हो गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुकदमों के विरोध में जयंत ने बिना अनुमति की थी महापंचायत
भैंसवाल गांव के ग्रामीणों पर दर्ज हुए मुकदमों के विरोध में रालोद अध्यक्ष चौधरी जयंत ने पांच फरवरी को महापंचायत का एलान किया था। जिसकी प्रशासन ने अनुमति नहीं दी थी। अनुमति के बिना ही भैंसवाल गांव में महापंचायत हुई। जिसमें बड़ी संख्या में किसान जुटे थे। जयंत महापंचायत में जमकर गरजे थे। उन्होंने कहा था कि किसानों की तरफ उठने वाली हर उंगली तोड़ दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed