फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   bhaatu me mahila ki choti katne kaa halla

भाटू में महिला की चोटी कटने का हल्ला

Sun, 19 May 2019 12:31 AM IST
NAVEEN GUPTA amarujala
amarujala Published by: NAVEEN GUPTA Updated Sun, 19 May 2019 12:31 AM IST
विज्ञापन
bhaatu me mahila ki choti katne kaa halla
file - फोटो : amarujala
एक बार फिर महिला की चोटी कटने का हल्ला मच रहा है। गांव भाटू में एक महिला का दावा है कि सोते समय उसकी चोटी काट ली गई। हालांकि कुछ लोग इसे किसी की शरारत मान रहे हैं। घटना से महिला का परिवार घबराया हुआ है।
विज्ञापन

 भाटू निवासी जसवीर उर्फ जस्सा ने बताया कि उसके बेटे बबलू की पत्नी अमरवती शुक्रवार की रात को सोई थी। शनिवार सुबह जब वह उठी तो उसकी चोटी चारपाई के पास ही कटी हुई पड़ी थी। उसने शोर मचा दिया। परिवार के लोग एकत्र हो गए। आसपास पड़ोस के लोग भी आ गए तो मौके पर भीड़ जमा हो गई। आसपास के गांवों के लोगों को महिला की चोटी कटने का पता चला तो वे भी जानकारी लेने पहुंचे। ग्रामीणों ने बताया कि पीड़ित परिवार मजदूरी पेशा है। बबलू का घर गांव के बाहरी छोर पर है। करीब एक साल पहले भी उनके क्षेत्र में चोटी कटने की कई घटनाएं हुई थी। लोग समझ नहीं पा रहे कि आखिर चोटी कैसे कटी। इस संबंध में गढ़ीपुख्ता थानाध्यक्ष का कहना है कि इस तरह के मामले की कोई जानकारी नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed