फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Beware of those who cheat in the name of religion: Maulana Aakil

धर्म के नाम पर बरगलाने वालों से रहे सावधान: मौलाना आकिल

Mon, 27 Jun 2022 12:03 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 27 Jun 2022 12:03 AM IST
विज्ञापन
Beware of those who cheat in the name of religion: Maulana Aakil
धर्म के नाम पर बरगलाने वालों से रहे सावधान: मौलाना आकिल
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
शामली। शहर के सरवरपीर में जमीयत उलेमा हिंद के पश्चिम सदर मौलाना आकिल साहब ने मदरसा आइशा सिद्दीका लिलबानत की संगे बुनियाद (नींव) रखी। इस दौरान देश में अमन और खुशहाली के लिए दुआ की गई। इसके पश्चात उन्होंने कहा कि धर्म के नाम पर बरगलाने वालों से सावधान रहें।

रविवार दोपहर को मोहल्ला सरपरपीर में आयोजित कार्यक्रम में पहुंचे जमीयत उलेमा हिंद के पश्चिम उत्तर प्रदेश सदर व मदरसा जामिया बदरुल उलूम के मोहतमिम हजरत मौलाना आकिल ने मदरसा आइशा सिद्दीका लिलबानत की संगे बुनियाद रखी। इस अवसर पर आयोजित जलसे को संबोधित करते हुए मौलाना आकिल ने कहा कि मुसलमानों ने अपने बच्चों को उर्दू के साथ दूसरी भाषाएं हिंदी व संस्कृत आदि भी जरूर पढ़ानी चाहिए। बच्चे सभी तरह की पढ़ाई करके ही दुनिया में कामयाबी हासिल करेेंगे। उन्होंने कहा कि सभी को देश की एकता ओर अखंडता को बनाए रखना है। कुछ सियासी लोग धर्म के नाम पर बरगलाने की कोशिश करते हैं, लेकिन लोगों को सावधान रहना है। उन्होंने देश में अमन शांति, उन्नति और खुशहाली के लिए दुआ कराई। इस अवसर पर मौलाना मेहरद्दीन, हाफिज इनाम, जमाते इस्लामी मेहरबान, हाशिम, सलीम, हजरत मौलाना शफीकुर्रहमान, मौलाना जाहिद हसन कासमी, मौलाना साजिद आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed