फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Better law and order in BJP government: Ashok Kataria

भाजपा सरकार में बेहतर कानून व्यवस्था : परिवहन मंत्री

Sat, 18 Sep 2021 11:57 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 18 Sep 2021 11:57 PM IST
विज्ञापन
Better law and order in BJP government: Ashok Kataria
भाजपा सरकार में बेहतर कानून व्यवस्था : अशोक कटारिया
विज्ञापन

कैराना (शामली)। भाजपा के प्रबुद्ध सम्मेलन में परिवहन मंत्री अशोक कटारिया ने प्रदेश सरकार की विकास योजनाओं का गुणगान कर विपक्ष पर जमकर कटाक्ष किए। परिवहन मंत्री ने कहा कि भाजपा सरकार में महिला व व्यापारी सुरक्षित हैं। भाजपा सरकार ने बेहतर कानून व्यवस्था और अच्छी सड़कें व भरपूर बिजली दी।
शनिवार को नगर के सरस्वती शिशु मंदिर स्कूल में आयोजित भाजपा के कैराना विधानसभा क्षेत्र में प्रबुद्ध सम्मेलन में मुख्य अतिथि प्रदेश के परिवहन एवं संसदीय कार्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) अशोक कटारिया का भाजपा की महिला नेता मृगांका सिंह ने बुकें देकर स्वागत किया। प्रबुद्ध सम्मेलन में अशोक कटारिया ने कहा कि भाजपा सरकार में महिलाएं व व्यापारी सुरक्षित हैं। योगी सरकार में बदमाश या तो जेल में है या फिर राम नाम सत्य की यात्रा पर जा चुके हैं। अपराधी जेल में भी डर हुए हैं। प्रदेश से बदमाशों का खात्मा हो चुका है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि अब प्रदेश में औद्योगिक फैक्ट्रियां लगनी शुरू हो गई हैं, जिससे आने वाले समय में युवाओं को और अधिक रोजगार मिलेगा। अयोध्या में भव्य राम मंदिर का निर्माण कराया जा रहा है। एक झटके में कश्मीर से धारा-370 को हटाने का काम भाजपा ने किया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा किसानों को किसान सम्मान निधि के रूप में फायदा पहुंचाया जा रहा है। किसान क्रेडिट कार्ड से किसान अपनी बेटियों की शादियां कर रहें हैं। विपक्ष की सरकारों में बदहाल कानून व्यवस्था, सड़कों की दुर्दशा एवं बिजली के खराब व्यवस्था थी। भाजपा सरकार ने सड़कों का जाल बिछाने, बिजली 24 घंटे देने तथा कानून व्यवस्था मजबूत बनाने का काम किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इससे पहले, अशोक कटारिया ने मृगांका सिंह के आवास पर भोजन किया। कार्यक्रम में भाजपा विधायक तेजेंद्र निर्वाल, जिलाध्यक्ष सतेंद्र तोमर, अजय शर्मा, जिला उपाध्यक्ष भूपेंद्र शर्मा, कंडेला मंडल अध्यक्ष जगदीश चौहान, डॉ. घनश्याम, दीपक चंद्रा अनुसूचित जाति जिला महामंत्री, महिला मोर्चा की अध्यक्ष सुजाता शर्मा, बार एसोसिएशन अध्यक्ष अशोक कुमार, नीरज चौहान एडवोकेट और अभिषेक आदि मौजूद रहे।
प्रबुद्ध सम्मेलन में नहीं पहुंचे नाराज बीजेपी कार्यकर्ता
तीन दिन पहले कैराना मंडल अध्यक्ष शक्ति सिंघल सहित 31 भाजपा पदाधिकारियों ने अपने त्यागपत्र प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र सिंह को भेजे थे। भाजपा कार्यकर्ताओं ने जिलाध्यक्ष सतेंद्र तोमर पर खनन माफिया व आपराधिक प्रवृत्ति के लोगों को पद देने के आरोप लगाए थे। इस प्रकरण के बाद से लगातार कार्यकर्ता नाराज चल रहे हैं। वहीं, कांधला व झिंझाना के कई भाजपा पदाधिकारियों का समर्थन प्राप्त हुआ है। जिलाध्यक्ष की कार्यकारिणी से नाराज भाजपा के स्थानीय कार्यकर्ता भाजपा ाके प्रबुद्ध सम्मेलन में नहीं पहुंचे। प्रबुद्ध सम्मेलन में पहुंचे एमएलसी शिक्षक श्रीचंद शर्मा से जब सवाल किया गया कि भाजपा के 31 नाराज कार्यकर्ता प्रबुद्ध सम्मेलन में नहीं आए, तो उन्होंने कहा कि उनको मामले की जानकारी नहीं है। जिलाध्यक्ष व कार्यकर्ताओं से बैठकर बात की जाएगी।

भाजपा नेता अनिल चौहान को दी सांत्वना
- परिवहन मंत्री अशोक कटारिया नगर के वरिष्ठ भाजपा नेता अनिल चौहान के आवास पर पहुंचे। पिछले दिनों बंदरों के हमले में उनकी पत्नी सुषमा देवी की मौत पर शोक प्रकट करते हुए सांत्वना दी। शुक्रवार रात भाजपा के क्षेत्रीय अध्यक्ष मोहित बेनीवाल भी अनिल चौहान के आवास पर पहुंचे थे और शोकाकुल परिवार को सांत्वना दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed