{"_id":"62c5d8fca3cf3c349a356a25","slug":"bed-entrance-examination-held-at-nine-centers-in-the-district-shamli-news-mrt5959397141","type":"story","status":"publish","title_hn":"कड़ी चौकसी के बीच शांतिपूर्वक संपन्न हुई बीएड संयुक्त प्रवेश परीक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कड़ी चौकसी के बीच शांतिपूर्वक संपन्न हुई बीएड संयुक्त प्रवेश परीक्षा
शामली आरके इंटर कॉलेज केंद्र पर बीएड संयुक्त प्रवेश परीक्षा के दौरान अभ्यर्थियों की लगी भीड़।
- फोटो : SHAMLI
Link Copied
जिले में नौ केंद्रों पर हुई बीएड प्रवेश परीक्षा
विज्ञापन
शामली। जिले में नौ केंद्रों पर कड़ी चौकसी के बीच बीएड संयुक्त प्रवेश परीक्षा शांतिपूर्ण तरीके संपन्न हुई। कुल पंजीकृत 3313 अभ्यर्थियों में पहली पाली में 248 और दूसरी पाली में 245 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे। डीएम जसजीत कौर और एसएसपी अभिषेक ने केंद्रों पर पहुंचकर परीक्षा की व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
बुधवार को जिले में दो पालियों में बीएड की संयुक्त प्रवेश परीक्षा हुई। जिले में नौ केंद्रों पर परीक्षा हुई। परीक्षा में कुल 3313 अभ्यर्थी पंजीकृत थे। पहली पाली की परीक्षा सुबह नौ बजे से दोपहर 12 बजे तक हुई। दूसरी पाली में दोपहर दो बजे से शाम पांच बजे तक परीक्षा हुई। डीएम जसजीत कौर और एसएसपी अभिषेक ने परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया। परीक्षा के जिला नोडल समन्वयक डॉ. सुधीर कुमार ने बताया कि पहली पाली में 248 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे और 3065 ने परीक्षा दी। दूसरी पाली में 245 अनुपस्थित रहे और 3068 ने परीक्षा दी। परीक्षा शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुई। परीक्षा शुरू होने से एक घंटा पहले ही अभ्यर्थियों की परीक्षा केंद्रों के बाहर भीड़ लग गई थी। अभ्यर्थियों के प्रवेश पत्र आदि की जांच करने के बाद केंद्र के अंदर प्रवेश दिया गया। केंद्रों पर शांति एवं सुरक्षा के लिए पुलिस बल तैनात रहा।
शामली आरके इंटर कॉलेज में बीएड संयुक्त प्रवेश परीक्षा के दौरान अभ्यर्थियों के प्रवेश पत्र की जा?- फोटो : SHAMLI
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।