फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Become a great donor by donating blood to save life

जिंदगी बचाने के लिए रक्तदान कर बने महादानी

Mon, 13 Jun 2022 12:27 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 13 Jun 2022 12:27 AM IST
विज्ञापन
Become a great donor by donating blood to save life
शामली। विश्व रक्तदान दिवस के अवसर पर अमर उजाला फाउंडेशन की तरफ से मंगलवार को सुबह दस बजे से दोपहर दो बजे तक स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाएगा। यह रक्तदान शिविर जिला स्वास्थ्य विभाग के सहयोग से दिल्ली रोड पर बंधन बैंक के बराबर में स्थित लॉर्ड विश्वकर्मा चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा संचालित आरोग्यम हॉस्पिटल पर आयोजित होगा। शिविर में हर कोई नागरिक स्वेच्छा से रक्तदान कर महादानी बनने का गौरव प्राप्त कर सकते हैं।
विज्ञापन

रक्तदान करने से किसी भी जरूरतमंद का जीवन बचाया जा सकता है। हम एक यूनिट रक्तदान कर तीन से चार जिंदगी बचा सकते हैं। अमर उजाला फाउंडेशन की तरफ से विश्व रक्तदान दिवस के अवसर पर जिला स्वास्थ्य विभाग के सहयोग से 14 जून को दिल्ली रोड पर बंधन बैंक के बराबर में स्थित आरोग्यम हॉस्पिटल पर सुबह दस बजे से दोपहर दो बजे तक स्वैच्छिक रक्तदान शिविर आयोजित किया जाएगा। इस शिविर में कोई भी नागरिक स्वेच्छा से रक्तदान कर महादानी बन सकता है। रक्तदान करने वाले महादानियों को अमर उजाला फाउंडेशन की तरफ से प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित भी किया जाएगा। इसके साथ ही स्वास्थ्य विभाग की तरफ से भी प्रमाण पत्र दिया जाएगा, जिसके माध्यम से जरूरत पड़ने पर ब्लड बैंक से रक्त भी ले सकते हैं।
विज्ञापन

सीएचसी शामली के पैथोलोजिस्ट एवं रक्त संग्रह केंद्र के प्रभारी डॉ. अनुपम सक्सेना ने बताया कि रक्तदान करने से किसी भी तरह की कोई परेशानी नहीं होती। 24 घंटे बाद शरीर में फिर उतना ही रक्त बन जाता है। इससे हृदय स्वस्थ रहता है और शरीर में नए रक्त का संचार होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed