फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Beating the linemen

Shamli News: जहानपुरा में लाइनमैनों से मारपीट कर कागजात फाड़े

Fri, 03 Feb 2023 06:11 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली Updated Fri, 03 Feb 2023 06:11 PM IST
विज्ञापन
Beating the linemen
-बिजली चोरी पकड़ने से नाराज होकर तीन भाईयों ने दिया घटना को अंजाम
विज्ञापन

-तकनीशियन ने दी थाने में तहरीर, एक आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया
संवाद न्यूज एजेंसी
शामली, कैराना। गांव जहानपुरा में बिजली चोरी पकड़े जाने से क्षुब्ध तीन भाईयों ने बिजली विभाग की टीम के साथ अभद्रता कर दी। आरोप है कि लाइनमैनों के साथ मारपीट कर बिजली तार छीन लिए और सरकारी कागज फाड़ दिए गए। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने एक आरोपी को हिरासत में ले लिया। इस संबंध में विभाग की ओर से कोतवाली में नामजद तहरीर दी गई है।

बिजली चोरी की रोकथाम और बकाएदारों से बकाया वसूली के लिए बिजली विभाग ने अभियान चलाया हुआ है। इसी के तहत शुक्रवार को उच्चाधिकारियों के निर्देशानुसार कैराना देहात बिजली उपकेंद्र पर तैनात तकनीशियन मोहम्मद कय्यूम टीम के साथ गांव जहानपुरा में पहुंचे। जहां दो व्यक्ति बिजली लाइन पर कटिया तार डालकर बिजली चोरी करते पाए गए जिस पर उनके केबिल जब्त कर लिए गए। आरोप है कि इसी से क्षुब्ध तीन भाईयों ने बिजली टीम के साथ अभद्रता की और लाइनमैन तौसीफ व रिजवान के साथ मारपीट की गई, जिसमें वह चोटिल हो गए। इस दौरान लाइनमैनों से केबिल छीनते हुए सरकारी कागज भी फाड़ दिए गए। मामले की सूचना पर एसडीओ ओपी बेदी गांव में पहुंचे। सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने मौके से एक आरोपी को हिरासत में ले लिया है। एसडीओ ओपी बेदी ने बताया कि मामले के संबंध में तकनीशियन मोहम्मद कय्यूम की ओर से आरोपियों के विरुद्ध कोतवाली में नामजद तहरीर दी गई है। जिसके बाद पुलिस ने एक आरोपी को पकड़ लिया। पुलिस मामले में अग्रिम कार्रवाई में जुट गई है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed