{"_id":"f4e60d29dd1a7b8b62c71d595cc887df","slug":"baraut-beat-mepls-finals-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बड़ौत को हराकर मेपल्स फाइनल में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बड़ौत को हराकर मेपल्स फाइनल में
शामली/ ब्यूरो/ अमर उजाला
Updated Thu, 15 Oct 2015 12:57 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शामली। मेपल्स एकेडमी में चल रहे क्रिकेट टी-20 टूर्नामेंट में मेपल्स की टीम ने बड़ौत को हराकर फाइनल में प्रवेश किया। मैच में चार विकेट लेेने वाले रजत कुमार को मैन ऑफ द मैच घोषित दिया।
बुधवार को शामली के मेपल्स क्रिकेट एकेडमी में चल रही टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट का पहला सेमीफाइनल मैच खेला गया। यह मैच मेपल्स और बड़ौत के बीच हुआ। मैच में मेपल्स टीम के कप्तान आगम कुमार ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी कर निर्धारित 20 ओवर में पांच विकेट खोकर 227 रन बनाए।
इसमें विकास कुमार ने सर्वाधिक 68, कप्तान आगम ने 63 और सद्दाम ने 33 रन बनाए। वहीं बड़ौत की ओर से अक्षय ने सर्वाधिक चार और सूरज ने एक विकेट लिया। लक्ष्य का पीछे करने उतरी बड़ौत की टीम मात्र 123 रन पर सिमट गई। साबिर ने 44 और अजय ने 17 रन बनाए।
विज्ञापन
मैपल्स की ओर से रजत कुमार और अंकुश रावल ने चार-चार विकेट लिए। मैच मैपल्स ने 105 रन से जीतकर फाइनल में प्रवेश किया। मैच में मैन ऑफ द मैच रजत कुमार रहे। प्रधानाचार्य डॉ. उत्तम सिंह ने खिलाड़ियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस मौके पर कोच विनय कुमार, हिमांशु, अशोक चौहान, रजत निर्वाल, सलीम आदि रहे।