{"_id":"6150bcb28ebc3efe2174febb","slug":"banner-posters-torn-protest-for-four-hours-shamli-news-mrt558044836","type":"story","status":"publish","title_hn":"बैनर-पोस्टर फाड़े, चार घंटे तक प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बैनर-पोस्टर फाड़े, चार घंटे तक प्रदर्शन
विज्ञापन
झिंझाना क्षेत्र के गांव मंसूरा में हंगामा करते किसान
- फोटो : SHAMLI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
झिंझाना (शामली)। थाना क्षेत्र के मंसूरा गांव में भाजपा सांसद के आने की सूचना पर किसानों में आक्रोश फैल गया। उन्होंने सांसद के आगमन का विरोध करते हुए गांव में लगे बैनर फाड़ डाले और ईदगाह पर करीब चार घंटे तक जमकर नारेबाजी की। पुलिस ने किसानों का टेंट ईदगाह परिसर से हटवाया। हंगामे के चलते सांसद का कार्यक्रम स्थगित हो गया।
भाजपा के कैराना सांसद प्रदीप चौधरी मंसूरा ग्राम प्रधान के पति अफसर के छोटे भाई कामिल की करीब एक माह पहले हुई मौत पर रविवार को करीब एक बजे शोक संवेदना व्यक्त करने आने वाले थे। इस दौरान उन्हें मंसूरा से तिसंग की दो किमी लंबी सड़क का शिलान्यास भी करना था। उनके आने की सूचना जब किसानों को लगी, तो वह काले झंडे लेकर मंसूरा ईदगाह तिराहे पर पहुंच गए और नारेबाजी करने लगे। उन्होंने कई जगह लगे सांसद के पोस्टर-बैनर भी फाड़ दिए। ईदगाह परिसर में टेंट लगा दिया। थाना प्रभारी निरीक्षक भी भारी पुलिस व पीएसी बल के साथ पहुंच गए और आसपास की चौकियों का भी फोर्स बुला लिया।
सीओ सदर प्रदीप कुमार भी मौके पर पहुंच गए और कार्यक्रम आयोजक प्रधान पक्ष से बात की। कार्यक्रम संयोजक रजनीश विश्वकर्मा ने बताया कि सांसद प्रदीप चौधरी किसी कारणवश कार्यक्रम में नहीं आ रहे हैं। घंटों के हंगामे बाद प्रदर्शनकारी भी वापस चले गए।
विज्ञापन
प्रधान पक्ष के लोगों का कहना था कि किसान तो हम सभी हैं, मगर कुछ लोग इस किसान आंदोलन के नाम पर विपक्ष की भूमिका निभाकर कार्यों रोड़ा अटकाने में लगे हुए हैं। भाजपा सांसद के लगे पोस्टर और बैनर आदि को फाड़ने का आरोप भी विपक्ष के लोगों पर लगाया गया है। पुलिस को उनके नाम बता दिए गए हैं।
-------------------------
भाजपा नेता को गांव में नहीं घुसने देंगे
धूप से बचने के लिए प्रदर्शनकारियों ने मंसूरा ईदगाह परिसर में टेंट लगाया था, लेकिन पुलिस ने वहा से टेंट हटवा दिया। प्रदर्शनकारियों को अपना टेंट बराबर के खेत में लगाना पड़ा। प्रदर्शन का नेतृत्व करते हुए डोकपुरा निवासी ईश्वर सिंह ने प्रभारी निरीक्षक से कहा कि भाजपा सांसद अपना कार्यक्रम कर सकते हैं। हम उनके आने व जाने के समय काले झंडे दिखाकर अपना विरोध प्रकट करेंगे। उनके अन्य साथियों ने इसका कहा कि हम भाजपा नेता को गांव में नहीं घुसने देंगे। अपना नाम बताने से इंकार करते हुए प्रदर्शनकारियों ने कहा कि यहां मंसूरा, डोकपुरा, दभेड़ी, सुन्हेटी आदि आसपास के गांवों के किसान हैं।

झिंझाना क्षेत्र के गांव मंसूरा में सांसद प्रदीप चौधरी का विरोध करते किसान- फोटो : SHAMLI