{"_id":"5824c3e54f1c1b067fb3a825","slug":"bank-mein-yuvtiyon-se-chhedchhad","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवतियों से बैंक में छेड़छाड़, बखेड़ा ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
युवतियों से बैंक में छेड़छाड़, बखेड़ा
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 11 Nov 2016 12:31 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शामली के कांधला में बैंक में पैसा जमा कराने र्गइं युवतियों के साथ दो युवकों ने छेड़छाड़ कर दी। युवतियों के विरोध किए जाने पर वहां बखेड़ा हो गया। बैंक परिसर में मौजूद अन्य लोगों ने दोनों युवकों की धुनाई करने के बाद उन्हें पुलिस के हवाले कर दिया।
एक दिन की छुट्टी के बाद बैंकों के खुलने के समय से पहले ही बैंकों और डाकघर के बाहर लंबी-लंबी कतारें साफ नजर आईं। पुलिस ने सुरक्षा के चलते सभी बैंकों और डाकघरों के बाहर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया। सुरक्षा के चलते एसपी और थानाध्यक्ष ने भी फोर्स के बैंकों पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया।
उधर, पैसा जमा करने के दौरान रेलवे रोड स्थित कार्पोरेशन बैंक में कतार में लगी युवतियों के साथ में दो युवकों ने छेड़छाड़ कर दी। युवतियों ने इसका विरोध किया और युवकों को खरीखोटी सुना दी। इसके बाद बैंक में हंगामा हो गया।
विज्ञापन
वहां मौजूद अन्य उपभोक्ताओं ने दोनों युवकों को पकड़कर बुरी तरह से पीटा और उसके बाद पुलिस को सूचना दे दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दोनों युवकों को हिरासत में ले लिया। मामले में थानाध्यक्ष अनुराधा सिंघल ने बताया कि दोनों युवकों को हिरासत में लिया गया है तहरीर आने के बाद कार्रवाई की जाएगी।