फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Bank employee dies in road accident

सड़क दुर्घटना में बैंक कर्मचारी की मौत

Mon, 19 Jul 2021 11:57 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 19 Jul 2021 11:57 PM IST
विज्ञापन
Bank employee dies in road accident
सड़क दुर्घटना में बैंक कर्मचारी की मौत
विज्ञापन

थानाभवन (शामली)। गंगोह शिवालिक बैंक में कार्यरत दो कर्मचारी थानाभवन में नीलगाय की टक्कर से घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां एक कर्मचारी की मौत हो गई।
गंगोह के शिवालिक बैंक के प्रबंधक सौरव सिंघल ने तहरीर देकर बताया कि देवराज पुत्र मोजराज निवासी मैनपुरी और गोपाल पुत्र विजय रावत गांव सलिया रुद्रप्रयाग उत्तराखंड शिवालिक बैंक गंगोह में कार्य करते हैं। दोनों गंगोह में ही रहते हैं। रविवार को दोनों कर्मचारी बाइक से शामली से गंगोह जा रहे थे। थानाभवन में अर्पण पब्लिक स्कूल के पास अचानक बाइक से नीलगाय की टक्कर गई। दुर्घटना में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन

राहगीरों की मदद से दोनों युवकों को अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां पर देवराज की मौत हो गई। गोपाल की हालत ठीक बताई जा रही है। देवराज की बीते वर्ष दिसंबर में शादी हुई थी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था। थाना प्रभारी ने बताया कि परिजनों को सूचना दे दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed