फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Banat bypass will be started in a month

बनत बाईपास पर एक माह में शुरू हो जाएगा बनत बाईपास

Sat, 11 Jun 2022 11:39 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 11 Jun 2022 11:39 PM IST
विज्ञापन
Banat bypass will be started in a month
शामली। बनत बाईपास पर कृष्णा नदी का चार लेन का पुल अगले माह 15 जुलाई के बाद आम नागरिकों के लिए खोल दिया जाएगा। मिट्टी उपलब्ध होने के बाद पुल और एप्रोच रोड और सर्विस लेन का निर्माण शुरू हो गया है। निर्माण एजेंसी ने उत्तर दिशा में बनत बाईपास को जोड़ने वाली सर्विस लेन पर मिट्टी और रोड़ी डालकर समतल कर दिया है। आगामी 15 जून तक काली परत डाल दी जाएगी। दक्षिण दिशा की बनत में कृष्णा नदी के पुल की सर्विस लेन एवं एप्रोच रोड पर निर्माण के लिए मिट्टी डालने का काम शुरू हो गया है।
विज्ञापन

शामली तहसील के सामने से पानीपत खटीमा हाईवे का बनत बाईपास तहसील से शुरु होकर हरड़ फतेहपुर गांव के पास मुजफ्फरनगर-शामली रोड में मिल रहा है। फतेहपुर गांव से लेकर पुल को जोड़ने के लिए एप्रोच रोड और पुल के दोनों ओर सर्विस लेन प्रस्तावित है। बनत बाईपास की जद में कृष्णा नदी का चार लेन का पुल और इसकी सर्विस लेन तैयार है। मगर पिछले दो माह से मिट्टी उपलब्ध न होने से एप्रोच रोड और पुल नहीं जुड़ पाए थे। दक्षिण दिशा की सर्विस लेन का कार्य अधूरा था। अब मिट्टी डालने का काम शुरू हो गया है।
विज्ञापन

पानीपत-खटीमा हाईवे की निर्माण एजेंसी के प्रोजेक्ट मैनेजर ग्रिजेश त्रिपाठी ने बताया कि बनत बाईपास के पुल की उत्तर दिशा की सर्विस लेन पर मिट्टी, रोडी डालकर समतल कर दिया गया है। आगामी 15 जून तक उत्तर दिशा की बनत पुल की सात मीटर चौड़ी सर्विस लेन पर काली परत डाल दी जाएगी। बनत में दक्षिण दिशा की सर्विस लेन व पुल और एप्रोच रोड जोड़ने के लिए मिट्टी डालने कार्य शुरू हो गया है। यह कार्य अगले एक माह में पूरा होगा। आगामी 15 जुलाई तक बनत बाईपास वाहनों के लिए खोल दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि शामली तहसील के सामने क्रॉस जंक्शन, तहसील की सर्विस लेन का डिजाइन बनकर तैयार हो गया है। 15 जुलाई के बाद तहसील के सामने निर्माण कार्य शुरू किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed