{"_id":"6243487ff74c5d58752fa4ec","slug":"balanced-diet-is-necessary-to-stay-healthy-dr-shaista-shamli-news-mrt58237002","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्वस्थ रहने के लिए संतुलित भोजन जरूरी : डॉ. शाइस्ता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्वस्थ रहने के लिए संतुलित भोजन जरूरी : डॉ. शाइस्ता
विज्ञापन
शामली वीवी डिग्री कॉलेज में आयोजित एनएसएस शिविर में छात्रों को जानकारी देती महिला चिकित्सक।
- फोटो : SHAMLI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्वस्थ रहने के लिए संतुलित भोजन जरूरी : डॉ. शाइस्ता
शामली। जिले की शिक्षण संस्थाओं में चल रहे राष्ट्रीय सेवा योजना के विशेष शिविरों में स्वयंसेवक-सेविकाओं ने सेवा कार्य किए। महामारी रोग विशेषज्ञ डॉ. शाइस्ता नाज ने स्वयंसेवक-सेविकाओं को स्वस्थ रहने के लिए संतुलित भोजन के लिए प्रेरित किया।
मंगलवार को वीवी पीजी कॉलेज की राष्ट्रीय सेवा योजना के सात दिवसीय विशेष शिविर के छठे दिन कार्यक्रम का शुभारंभ महामारी रोग विशेषज्ञ डॉ. शाइस्ता नाज, कार्यक्रम अधिकारी डॉ. छवि और गिरीश नारायण यादव ने मां सरस्वती के चित्र के सम्मुख दीप प्रज्ज्वलित कर किया। स्वयंसेवक-सेविकाओं ने सरस्वती वंदना, स्वागत गीत, प्रेरक प्रसंग एवं बोध कथाएं सुनाईं। डॉ. शाइस्ता नाज ने भोजन एवं पोषाहार विषय पर विस्तार से जानकारी देते हुए स्वयं सेवक-सेविकाओं को स्वास्थ्य एवं संतुलित भोजन करने के लिए प्रेरित किया। दूसरे सत्र में डॉ. सुधीर कुमार, डॉ. मंजू मगन, डॉ. नीना छोकर, डॉ. प्रताप कुमार, निर्भय कुमार, नारायण सिंह आदि ने योग एवं अध्यात्म पर विचार व्यक्त किए। मुकेश कुमार, आयशा, रिया, आंचल, पूजा, मीनाक्षी, मोनिका, अभिषेक, सरवर, सागर, जावेद, उज्ज्वल आदि मौजूद रहे।
जैन कॉलेज ऑफ एजुकेशन बनत में राष्ट्रीय सेवा योजना के सात दिवसीय शिविर के अंतिम दिन प्रबंध समिति के सचिव दीपक जैन ने शिविर का शुभारंभ किया। कार्यक्रम अधिकारी योगेंद्र कुमार के नेतृत्व में छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम में देशभक्ति गीत व जल संरक्षण पर नाटिका प्रस्तुत की। इस अवसर पर निशांत, शुभम मलिक, अबुजर, दीक्षित, अर्जुन, सचिन , काजल, संध्या आंचल, खुशी, भावना, प्रेमलता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
सेंट आरसी कॉलेज ऑफ हायर एजुकेशन बनत के रासेयो के सात दिवसीय विशेष शिविर के दूसरे दिन स्वयंसेवक-सेविकाओं ने संत रविदास मंदिर परिसर की सफाई की। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि खादी एवं ग्रामोद्योग आयोग मेरठ के सहायक निर्देशक गोपाल ने वेबिनार के माध्यम से सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम मंत्रालय भारत सरकार द्वारा संचालित रोजगार परक योजनाओं की जानकारी युवाओं को दी। इस अवसर पर कार्यक्रम अधिकारी अनुज मलिक, प्राचार्य सतेंद्र कुमार, अरविंद बालियान, गौरव शर्मा, शर्मिष्ठा, रजनी, राशिद, संजीव कुमार आदि मौजूद रहे।