{"_id":"57dd94ca4f1c1b5e48d4885c","slug":"bahavdi-mein-murder","type":"story","status":"publish","title_hn":"बहावड़ी में पूर्व प्रधान के देवर की हत्या ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बहावड़ी में पूर्व प्रधान के देवर की हत्या
अमर उजाला ब्यूरो, शामली
Updated Sun, 18 Sep 2016 12:39 AM IST
विज्ञापन
गांव बहावड़ी में युवक की हत्या के बाद लगी भीड़।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शामली में शहर कोतवाली क्षेत्र के गांव बहावड़ी में पुरानी रंजिश के चलते पूर्व प्रधान के देवर की दो हमलावरों ने गोलियों से भूनकर हत्या कर दी। वारदात को अंजाम देने के बाद हमलावर मौके से फरार हो गए। सूचना पर एएसपी और सीओ सिटी कई थानों की फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे और घटना के संबंध में परिजनों से जानकारी ली। शव का पंचनामा भरकर उसे पीएम के लिए भेज दिया है।
शुक्रवार की शाम कोतवाली क्षेत्र के गांव बहावड़ी की पूर्व प्रधान सुनीता का देवर धर्मेंद्र उर्फ बिल्लू अपने घर के सामने स्थित घर में गया था। जब वह गैलरी में था तो बताया जाता है कि करीब साढ़े चार बजे वहां दो युवक पहुंचे और उन्होंने आते ही धर्मेंद्र पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। करीब दस मिनट तक दोनों हमलावर फायरिंग करते रहे और उसके फरार हो गए। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया। खून से लथपथ बिल्लू वहीं पर ढेर हो गया। फायरिंग की आवाज सुनकर बिल्लू के परिजन पहुंचे, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। धर्मेंद्र की मौत पर उसके परिजनों में कोहराम मच गया।
बहावड़ी में हत्या की सूचना पर एएसपी अनिल कुमार झा, सीओ सिटी निशांक शर्मा मय फोर्स के मौके पर पहुंचे तथा परिजनों से घटना की बाबत जानकारी ली। इस दौरान परिजनों ने हंगामा करते हुए हत्यारों को पकड़ने की मांग को लेकर करीब दो घंटे तक लाश को नहीं उठने दिया।
विज्ञापन
बाद में अधिकारियों के समझाने पर और जल्द ही हत्यारों की गिरफ्तारी के आश्वासन पर परिजन माने। तब जाकर पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
वहीं, इस मामले में सीओ सिटी और क्राइम निशांक शर्मा का कहना है कि धर्मेंद्र की पूर्व में रंजिश चली आ रही है, इसी के चलते उसके तीन भाईयों की भी हत्या हुई थी। फिलहाल इस मामले में परिजन जो तहरीर देते हैं उसके आधार पर कार्रवाई की जाएगी।