फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Backward PACF in Paddy Procurement and Food Corporation of India

धान खरीद में पिछड़ा पीएसीएफ और भारतीय खाद्य निगम

Fri, 08 Nov 2019 12:03 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 08 Nov 2019 12:03 AM IST
विज्ञापन
Backward PACF in Paddy Procurement and Food Corporation of India
शामली। जिले की खरीद एजेंसियां लक्ष्य के सापेक्ष धान खरीदारी में पिछड़ रही है। दो हजार क्विंटल लक्ष्य के सापेक्ष अभी तक केवल 305 क्विंटल धान की ही खरीद हो पाई है। डीएम अखिलेश कुमार सिंह ने धान खरीद की समीक्षा करते हुए कहा कि केंद्र प्रभारी और एजेंसियाें को किसानों से संपर्क कर निर्धारित लक्ष्य को पूरा करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को कलक्ट्रेट सभाकक्ष में डीएम अखिलेश कुमार सिंह ने जिले के धान खरीद एजेंसियों और केंद्र प्रभारियों की बैठक लेकर धान खरीद की समीक्षा की। जिला विपणन अधिकारी निहारिका ने बताया कि खाद्य विभाग 750 क्विंटल लक्ष्य के सापेक्ष 295 क्विंटल, पीसीएफ 1000 क्विंटल लक्ष्य के सापेक्ष मात्र 10 क्विंटल 40 किलो धान की ही खरीद कर पाए है। भारतीय खाद्य निगम 250 क्विंटल लक्ष्य के सापेक्ष अभी तक कोई दाना खरीद नहीं कर पाया है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि दस किसानों में सात को भुगतान किया जा चुका है। डीएम ने धान की धीमी खरीद होने पर नाराजगी प्रकट की है। भारतीय खाद्य निगम, पीसीएफ और केंद्र प्रभारियों को निर्देश दिए कि वह किसानों से संपर्क करके धान की खरीद बढ़ाए। तीन दिन बाद दोबारा धान खरीद की समीक्षा की जाएगी। इस मौके पर झिंझाना के केंद्र प्रभारी को छोड़कर अन्य केंद्र प्रभारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed