फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Baburam's father, former MLA Jagat Singh dies

पूर्व विधायक जगत सिंह के पिता बाबूराम का निधन

Sun, 09 Aug 2020 11:48 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 09 Aug 2020 11:48 PM IST
विज्ञापन
Baburam's father, former MLA Jagat Singh dies
चौसाना (शामली)। पूर्व विधायक ठाकुर जगत सिंह के पिता ठाकुर बाबूराम का 105 वर्ष की आयु में रविवार सुबह निधन हो गया। उनके निधन पर क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। बड़ी संख्या में शामली, मुजफ्फरनगर व सहारनपुर जनपद के अतिरिक्त हरियाणा के भी गणमान्य लोग पहुंचे। उन्होंने आजादी के बाद वर्ष 1952 में प्रथम बार ग्राम पंचायत का चुनाव लड़ा था और इसके बाद वर्ष 2010 तक के पंचायत चुनाव में उनका डंका बजता रहा।
विज्ञापन

थानाभवन से विधायक रहे चौसाना निवासी ठाकुर जगत सिंह के पिता ठाकुर बाबूराम मृदुभाषी एवं व्यवहार कुशल व्यक्ति थे। उनके चौथे नंबर के पुत्र व पूर्व जिला पंचायत सदस्य कर्ण सिंह ने बताया कि वर्ष 1968 में पिताजी ने ब्लॉक प्रमुख का चुनाव लड़ा था, लेकिन मात्र एक वोट से हार का मुंह देखना पड़ा। उनकी राजनैतिक पकड़ व अनुभव के कारण तीन महीने के भीतर ही जीते हुए प्रत्याशी के खिलाफ अविश्वास पास हो गया था। उन्होंने अपने पक्ष के प्रत्याशी को फिर से जिता दिया। ठाकुर बाबूराम के व्यक्तिव का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि जब उनके पुत्र ठाकुर जगत सिंह चुनाव लडे़ थे तो उनकी कोई विशेष पहचान नहीं थी। मगर पिता बाबूराम के व्यक्त्तिव के कारण जगत सिंह विधायक चुने गए थे। कर्ण सिंह बताते है कि पिताजी रोजाना की तरह घेर में आए और लोगों से बातचीत कर रहे थे। सुबह करीब साढ़े सात बजे के आसपास उनकी अचानक तबीयत बिगड़ी और निधन हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed