फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Ayurvedic physicians also prescribe allopathic medicines Skeenge

आयुर्वेद चिकित्सक भी लिख सकेंगे एलोपैथिक दवाएं

Sat, 24 Oct 2015 12:22 AM IST
मुजफ्फरनगर/ ब्यूरो/ अमर उजाला
मुजफ्फरनगर/ ब्यूरो/ अमर उजाला Updated Sat, 24 Oct 2015 12:22 AM IST
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। प्रदेश के आयुर्वेद और यूनानी चिकित्सक अब रोगियों का एलोपैथिक पद्धति से भी उपचार कर सकेंगे। उत्तर प्रदेश इंडियन मेडिसिन संशोधन विधेयक-2015 के अंतर्गत आयुष सचिव ने राज्यपाल की अनुमति के बाद इस संबंध में आदेश जारी कर दिए हैं। हालांकि उक्त चिकित्सक सर्जरी और मेडिकोलीगल नहीं कर सकेंगे।
विज्ञापन



जनहित को देखते हुए संयुक्त प्रांत भारतीय चिकित्सा अधिनियम 1939 में संशोधन कर निर्धारित एलोपैथिक दवाओं के प्रयोग की अनुमति दी गई है।वर्तमान में  आयुर्वेद एवं यूनानी डॉक्टरों द्वारा अंग्रेजी दवाईयाें का प्रयोग करने पर शिकायतें और मुकदमें समस्या बन चुके थे। इन आदेशों से इन मुकदमें बाजी में भी राहत मिलेगी। नौ अक्तूबर को अधिसूचना आदेश जारी कर दिया गया है, जिसमें लिखी जाने वाली अंग्रेजी दवाओं का विवरण भी दिया गया है।
विज्ञापन


 उप सचिव ऋषिकेश दूबे ने राज्यपाल के 09 सितंबर के आदेश संख्या 2224/79-बी-1-15-1(क) 18-2015 के अंतर्गत निदेशक आयुर्वेद और यूनानी सेवाएं को निर्देशित कर दिया है। आयुर्वेदिक तथा यूनानी तिब्बी चिकित्सा पद्धति बोर्ड के रजिस्ट्रार समेत सूबे के सभी डीएम को भी इसके आदेश जारी किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


नीमा के पूर्व जिला अध्यक्ष डॉ शैलेंद्र गुप्ता ने कहा कि आयुर्वेद और यूनानी डॉक्टरों की चिकित्सा क्षेत्र में अहम भूमिका है। एलोपैथिक पद्धति से इलाज करने की मांग डेढ़ दशक से की जा रही थी। नीमा अध्यक्ष डॉ अशोक गुप्ता, डॉ एमसी खत्री, डॉ के के शर्मा, डॉ एपी कुशल, डॉ डीएन गुप्ता, डॉ वीके टंडन, डॉ अंशु पोपली ने अंग्रेजी दवाओं कीस्वीकृति चिकित्सा व्यवस्था और बेहतर होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed