फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Awareness rally on traffic rules

यातायात नियमों के प्रति जागरूकता रैली निकाली

Tue, 27 Feb 2018 12:18 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/शामली।
ब्यूरो, अमर उजाला/शामली। Updated Tue, 27 Feb 2018 12:18 AM IST
विज्ञापन
Awareness rally on traffic rules
Awareness - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
शामली। सेंट आरसी कॉलेज में राष्ट्रीय सेवा योजना शिविर के छठवें दिन स्वयंसेवकों ने रैली निकालकर यातायात नियमों के प्रति लोगों को जागरूक किया। बनत रोड स्थित सेंट आरसी हायर एजूकेशन कॉलेज में सोमवार को एनएसएस शिविर का छठवा दिन रहा।
विज्ञापन


शुभारंभ प्राचार्य सतेंद्र कुमार ने दीप प्रज्वलित कर किया। उन्होंने सभी स्वयंसेवकों को यातायात नियमों के बारे में विस्तार से बताया। जिसके बाद स्वयंसेवकों ने कस्बा बनत में यातायात नियमों के प्रति जागरूकता रैली निकालकर नारे लगाते हुए सभी को नियमों का पालन करने के प्रति जागरूक किया।
विज्ञापन


रैैली कॉलेज गेट से शुरू होकर बिजलीघर वाली गली, खारा कुआं, डाकखाना, दुर्गापुरी, हकीकत नगर से बस अड्डा पहुंचकर समाप्त हुई। जिसके बाद सभी छात्र छात्राओं ने सड़क पर खड़ेे होकर बिना हेलमेट आने जाने वाले दुपहिया वाहन चालकों को रोकते हुए फूल देकर यातायात नियमों के प्रति जागरूक किया। वहीं सभी को हमेशा वाहन चलाते समय हेलमेट लगाने की अपील की। इस दौरान महक सिंह, सुशील कुमार, राशिद, इकराम, दिनेश, अपूर्णा, अमन आदि मौजूद रहे। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed