फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Awarded to the winners of Kurash competition

Shamli News: कुराश प्रतियोगिता में विजेता छात्रों को किया सम्मानित

Thu, 19 Jan 2023 12:31 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली Updated Thu, 19 Jan 2023 12:31 AM IST
विज्ञापन
Awarded to the winners of Kurash competition
शामली सरस्वती बालिका इंटर कॉलेज में सम्मानित छात्राएं
शामली। सरस्वती बालिका विद्या मंदिर इंटर कॉलेज की छात्राओं ने सहारनपुर में आयोजित उत्तर प्रदेश स्टेट कुराश चैंपियनशिप में पदक जीतकर जिले का नाम रोशन किया। कॉलेज में विजेता छात्राओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

सहारनपुर शिव धाम एकेडमी इंदौर हॉल में 13 जनवरी को हुई उत्तर प्रदेश स्टेट कुराश चैंपियनशिप 2022-23 में शामली के सरस्वती बालिका विद्या मंदिर इंटर कॉलेज की विजेता छात्राओं को विद्यालय में आयोजित कार्यक्रम में सम्मानित किया। प्रतियोगिता में सब जूनियर वर्ग में मुस्कान कालखंडे, पायल व सलोनी ने स्वर्ण पदक, क्रिस्टी चौहान ने रजत और प्रियंका ने कांस्य पदक प्राप्त किया। सीनियर वर्ग में प्रियाक्षी शर्मा, अंकुश वर्मा, चंचल व खुशी ने स्वर्ण पदक, मोंटी, विशाखा, सृष्टि पंवार ने रजत पदक और आशु ने कांस्य पदक जीता। इन्हीं छात्राओं ने 14 जनवरी से 16 जनवरी तक भारतीय कुराश महासंघ द्वारा आयोजित 12वीं सीनियर राष्ट्रीय कुराश चैंपियनशिप 2022-23 प्रतियोगिता में प्रतिभाग किया।
विज्ञापन

इसमें सब जूनियर वर्ग में सलोनी व क्रिस्टी चौहान ने कांस्य पदक और सीनियर वर्ग में प्रियाक्षी शर्मा ने कांस्य पदक प्राप्त कर कॉलेज का नाम रोशन किया। बुधवार को कॉलेज में प्रबंधक सुमित गुप्ता, प्रधानाचार्य रविंद्र कुमार ने विजेता छात्राओं और प्रशिक्षक तेजस्विनी देशवाल को सम्मानित किया और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। इस अवसर पर संजीव कुमार, धर्मेंद्र कुमार, संदीप कुमार, गीता कांबोज, अनीता मलिक, वंदना, दिव्या शर्मा, सुरभि मित्र, जूडो प्रशिक्षक तेजस्विनी देशवाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed