{"_id":"60675f7b8ebc3ee61f059705","slug":"award-for-better-work-in-limited-resources-shamli-news-mrt532726929","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीमित संसाधनों में बेहतर काम पर मिला पुरस्कार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीमित संसाधनों में बेहतर काम पर मिला पुरस्कार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सीमित संसाधनों में बेहतर काम पर मिला पुरस्कार
शामली। सीमित संसाधनों के बावजूद बेहतर कार्य करने पर जिला पंचायत को पंडित दीनदयाल उपाध्याय पंचायत सशक्तीकरण पुरस्कार के लिए चुना गया है। जिला पंचायत को इस पुरस्कार में 50 लाख रुपये और प्रमाणपत्र दिया जाएगा। जिला पंचायत की आय बढ़ाने तथा दिए गए लक्ष्यों को समय पर पूर्ण करने आदि बिंदुओं पर मिले अंकों के आधार पर जिला पंचायत का इस पुरस्कार के लिए चयन हुआ है।
जिला पंचायत के अपर मुख्य अधिकारी एमके जैन ने बताया कि जिला पंचायत को पंडित दीनदयाल उपाध्याय पंचायत सशक्तीकरण पुरस्कार के लिए चुना गया है। इसका कार्यालय अभी किराये के भवन में चल रहा है, जबकि स्टॉफ की भी भारी कमी है। इसके बावजूद बेहतर कार्य करके जिला पंचायत ने यह पुरस्कार हासिल किया है। सरकार की ओर से पुरस्कार की घोषणा की गई है। इससे जिला पंचायत के अधिकारी एवं स्टॉफ बेहद खुश हैं। कई बिंदुओं पर मिले नंबरों के आधार पर यह पुरस्कार दिया जाता है। जिला पंचायत में प्लान प्लस, प्रिया सॉफ्ट तथा ग्राम स्वराज पोर्टल पर फीडिंग समयबद्ध की।
जिला पंचायत सदस्यों की बैठक में भागीदारी, पंचायत में उठाए गए मुद्दों, बैठक की कार्रवाई, मासिक क्लोजिंग के आधार पर भी अंक दिए गए। इसके अलावा प्रतिवर्ष जिला पंचायत को अपने स्त्रोतों से होने वाली आय को भी आधार बनाया गया। जिला पंचायत को वित्तीय वर्ष में दो करोड़ 70 लाख रुपये की आय हुई। शासन से मांगी गई सूचनाओं का समय पर प्रेषण, ऑनलाइन डाटा फीडिंग, रिसोर्स सेंटर का सबसे पहले निर्माण, खातों को अपडेट रखना आदि बिंदुओं पर मिले अंकों के आधार पर जिला पंचायत को पुरस्कार के लिए चुना गया है। जिला पंचायत में समयबद्धता से कार्य हुआ तथा दिए गए लक्ष्यों को पूरा किया गया है। शासन स्तर से आई टीम ने भी निरीक्षण करने के बाद अपनी रिपोर्ट दी थी।