फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Attendance will be done through biometric, only then will you get scholarship facility

बायोमैट्रिक से लगेगी हाजिरी, तभी मिलेगी छात्रवृत्ति की सुविधा

Sun, 15 May 2022 12:12 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 15 May 2022 12:12 AM IST
विज्ञापन
Attendance will be done through biometric, only then will you get scholarship facility
शामली। शासन ने नए वित्तीय वर्ष 2022-23 में छात्रवृत्ति एवं शुल्क प्रतिपूर्ति की सुविधा के लिए नई व्यवस्था लागू की है। नई व्यवस्था के अनुसार कॉलेजों में विद्यार्थियों की हाजिरी बायोमेट्रिक मशीन से लगाई जाएगी। जिन विद्यार्थियों की हाजिरी 75 प्रतिशत या उससे अधिक होगी, उसे ही छात्रवृत्ति की सुविधा मिलेगी। शासन के निर्देश पर डीआईओएस ने जिले के सभी कॉलेजों के प्रधानाचार्यों को विद्यार्थियों का आधार बेस उपस्थित प्रणाली (बायोमेट्रिक अटैंडेंस) की व्यवस्था करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक जाति दशमोत्तर छात्रवृत्ति योजना नियमावली के तहत नए शैक्षिक सत्र 2022-23 में शासन ने 75 प्रतिशत या उससे अधिक उपस्थिति वाले विद्यार्थियों को शैक्षिक भत्ता एवं शुल्क प्रतिपूर्ति की सुविधा देने का निर्णय लिया है। इस नई व्यवस्था के तहत भौतिक रूप से कक्षाओं का संचालन होने पर विद्यार्थियों के उपस्थित आधार बेस प्रणाली यानी बायोमेट्रिक अटेंडेंस की व्यवस्था कर हर माह उपस्थिति छात्रवृत्ति पोर्टल पर अपलोड की जाएगी।
विज्ञापन

पोर्टल पर अपलोड करने की जिम्मेदारी कॉलेज व शिक्षण संस्था की होगी। किसी विद्यार्थी की उपस्थिति 75 प्रतिशत से कम होने पर वे छात्रवृत्ति के लिए पात्र नहीं होंगे। अगर अपात्र विद्यार्थी को छात्रवृत्ति का भुगतान हो जाता है, तो उस धनराशि को विद्यार्थी या संस्था को वापस करनी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

शासन ने नई व्यवस्था के तहत सभी कॉलेजों और शिक्षण संस्थाओं में चालू वित्तीय वर्ष 2022-23 में नया दाखिला लेने वाले, उसमें अध्ययनरत और छात्रवृत्ति एवं शुल्क प्रतिपूर्ति का ऑनलाइन आवेदन करने वाले सभी विद्यार्थियों की बायोमेट्रिक से हाजिरी लगाने की व्यवस्था करने के निर्देश दिए हैं। डीआईओएस सरदार सिंह ने बताया कि शासन के निर्देशानुसार सभी कॉलेज और संस्थाओं के प्रधानाचार्यों को विद्यार्थियों की उपस्थिति बायोमेट्रिक मशीन की व्यवस्था करने के निर्देश दिए गए हैं।

प्रधानाचार्य बोले बायोमेट्रिक मशीन खरीदने में बजट की समस्या
आरके इंटर कालेज शामली के प्रधानाचार्य कैप्टन लोकेंद्र सिंह ने बताया कि विद्यार्थियों की हाजिरी बायोमेट्रिक मशीन से होने संबंधी निर्देश मिले हैं, लेकिन मशीन खरीदने के लिए बजट की समस्या बनेगी। श्री जैन कन्या इंटर कालेज शामली की प्रधानाचार्या डॉ. रुचिता ढाका और वीवी इंटर कॉलेज शामली के प्रधानाचार्य एसके आर्य ने बताया कि बायोमेट्रिक से उपस्थिति के लिए मशीन खरीदनी होगी। इस संबंध में प्रबंध समिति को अवगत कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed