फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Attempt to kidnap two brothers returning from school

स्कूल से लौट रहे दो भाइयों के अपहरण का प्रयास

Sun, 03 Jul 2022 12:06 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 03 Jul 2022 12:06 AM IST
विज्ञापन
Attempt to kidnap two brothers returning from school
बाबरी। क्षेत्र के गांव रघुनाथपुर निवासी व्यक्ति ने थाने पहुंचकर स्कूल से लौट रहे अपने दो पुत्रों के अपहरण के प्रयास का आरोप लगाया है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
विज्ञापन

रघुनाथपुर निवासी ललित ने थानाध्यक्ष बाबरी को बताया कि उनके दो बच्चे शिवा कक्षा एक व निनेंद्र यूकेजी कक्षा के छात्र हैं। वह गांव के ही स्कूल में पढ़ते हैं। बच्चों ने बताया कि शुक्रवार को स्कूल से लौटते समय एक बाइक सवार दाढ़ी वाले युवक ने बाबरी थाने से पहले व फिर मुख्य मार्ग से रघुनाथपुर बाग के बीच वाले मार्ग पर उन्हें बाइक पर बैठाने प्रयास किया। लेकिन बच्चों ने बाइक पर बैठने से मना कर दिया और वहां से भाग खड़े हुए। बच्चों ने घर पहुंचकर परिजनों को मामले की जानकारी दी। जिस पर परिजन शनिवार को दोनों बच्चों को लेकर थाने पहुंचे। पुलिस से मामले में कार्रवाई की मांग की। थाना प्रभारी ने बच्चों से घटना की जानकारी ली। उन्होंने जांच के बाद कार्रवाई का आश्वासन दिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed