फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Attacked by Haryana Police and rescued a crook

हरियाणा पुलिस पर हमला कर बदमाश छुड़ाया

Wed, 14 Oct 2020 12:09 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 14 Oct 2020 12:09 AM IST
विज्ञापन
Attacked by Haryana Police and rescued a crook
शामली: कैराना सरकारी अस्पताल में खड़ी कुरुक्षेत्र हरियाणा पुलिस की गाड़ी। - फोटो : SHAMLI
हरियाणा पुलिस पर हमला कर बदमाश छुड़ाया
विज्ञापन

कैराना (शामली)। पुलिस कस्टडी में रिमांड पर लाए गए सहारनपुर जिले के गंगोह थाने के टॉप टेन बदमाश सोनू उर्फ कुरबान को ग्रामीणों ने रामड़ा गांव में हरियाणा पुलिस पर हमला कर छुड़ा लिया। भीड़ में शामिल लोगों ने पुलिसकर्मियों से हाथापाई की। एक पुलिस कर्मी की वर्दी तक फाड़ दी। हरियाणा पुलिस की तहरीर पर कोतवाली में 12 नामजद व 20-25 अज्ञात महिला-पुरुषों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।
मंगलवार सुबह हरियाणा के कुरुक्षेत्र थाना शाहबाद के एएसआई रामेश्वर मुजफ्फरनगर जेल में बंद टॉप टेन बदमाश सहारनपुर जिले के थाना गंगोह क्षेत्र के बेगीनाजर गांव, हाल निवासी (रामड़ा) सोनू उर्फ कुरबान को एक दिन के पुलिस कस्टडी रिमांड पर लेकर गांव रामड़ा पहुंची। हरियाणा पुलिस आरोपी की निशानदेही पर उनके क्षेत्र से चोरी हुई भैंस बरामद करना चाहती थी। इसी दौरान रामड़ा में पुलिस की गाड़ी के पीछे किसी ने बुग्गी अड़ा दी। इस बीच कई महिला-पुरुषों ने हरियाणा पुलिस पर हमला कर दिया। पुलिसकर्मियों से हाथापाई, मारपीट करते हुए उनकी वर्दी तक फाड़ दी। हमलावरों ने सोनू उर्फ कुरबान को पुलिस से छुड़ा लिया और मौके से भाग निकले। हरियाणा पुलिस ने कोतवाली में सूचना दी, जिस पर कोतवाली प्रभारी प्रेमवीर राणा पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। गांव से कई युवकों को हिरासत में लिया गया है। सूचना पर शाहबाद थाने के एसएचओ भी कोतवाली पहुंचे। बाद में शाहबाद थाने के एएसआई रामेश्वर ने कोतवाली में सोनू उर्फ कुरबान, काला उर्फ अरशद, भूरा, अफसरूण, शमशाद, जमशेद, इमरान, हमीद, सालून, सालिम, फुरकान व मान्ना निवासी रामड़ा व 20-25 अज्ञात महिला व पुरुषों के खिलाफ पुलिस पार्टी पर जानलेवा हमला, सरकारी काम में बाधा डालने व अपराधी को पुलिस कस्टडी से छुड़ाने की धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन

कोट------
एसपी नित्यानंद राय ने बताया कि हरियाणा पुलिस द्वारा लाए गए आरोपी सोनू को उसके घर के आसपास के कुछ लोगों ने पुलिस पार्टी से छुड़ाकर भगा दिया। संबंधित थाने की पुलिस फोर्स को मामूली चोटें आई हैं। फरार आरोपी की तलाश में सीओ कैराना जितेंद्र कुमार के निर्देशन में टीमें लगाई गईं हैं। जिले भर में संदिग्ध वाहनों एवं व्यक्तियों की चेकिंग कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कैराना पुलिस ने 15 दिन पहले किया था गिरफ्तार
कैराना। पुलिस कस्टडी से छुड़ाए गए सोनू उर्फ कुरबान को कैराना पुलिस ने 29 सितंबर को गिरफ्तार किया था। उसके पास से तमंचा बरामद किया गया था। न्यायालय से उसे न्यायिक हिरासत में मुुजफ्फरनगर जेल भेज दिया गया था। हरियाणा पुलिस के एएसआई ने बताया कि सोनू उर्फ कुरबान उनके यहां भैंस चोरी में वांछित था। सोनू को प्रोटेक्शन वारंट पर कुरुक्षेत्र कोर्ट लाया गया था। वहां से आरोपी को एक दिन की पुलिस कस्टडी रिमांड पर लेकर रामड़ा में भैंस की बरामदगी का प्रयास किया गया था। रामड़ा में दबिश के दौरान पुलिस पर किए गए हमले में एएसआई रामेश्वर की वर्दी फट गई तथा उनके अलावा कांस्टेबल रूप कुमार को भी चोटें आईं हैं। बाद में दोनों पुलिसकर्मियों ने सरकारी अस्पताल में अपना मेडिकल परीक्षण कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed