{"_id":"61954f29d558c81f0b21104e","slug":"attack-on-the-victim-s-side-after-the-report-was-filed-shamli-news-mrt565262847","type":"story","status":"publish","title_hn":"छेड़छाड़ की रिपोर्ट दर्ज होने पर पीड़ित पक्ष पर किया हमला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छेड़छाड़ की रिपोर्ट दर्ज होने पर पीड़ित पक्ष पर किया हमला
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कांधला। छात्रा के साथ छेड़छाड़ की रिपोर्ट दर्ज कराने पर आरोपी पक्ष के लोगों ने पीड़ित पक्ष पर हमला कर दिया। पीड़ित पक्ष के लोगों ने पुलिस से शिकायत करके न्याय की गुहार लगाई है।
कस्बे के एक मोहल्ले में चार दिन पूर्व कक्षा-नौ की छात्रा ने थाने में परिजनों के साथ पहुंचकर मोहल्ले के एक युवक पर छेड़छाड़ करने का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की थी। आरोप है कि विरोध के बाद युवक के परिवार के लोगों ने उनके घर में घुसकर मारपीट करते हुए कार्रवाई करने पर जान से मारने की धमकी दी थी। पुलिस ने छात्रा की तहरीर के आधार पर इस्माइल, भूरा, तहसीम, नसीम चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली थी।
आरोप है कि बुधवार को पुलिस कार्रवाई की सूचना के बाद आरोपी पक्ष के लोगों आग बबूला हो गए। उन्होंने पीड़ित पक्ष के लोगों के घर पहुंचकर गाली-गलौज कर दी। विरोध करने पर इन लोगों ने हमला बोल दिया। जिसमें पीड़ित पक्ष ने मौके से भागकर अपनी जान बचाई। छात्रा ने मामले की जानकारी अपने परिवार के लोगों के साथ थाने पहुंचकर पुलिस को देते हुए न्याय की गुहार लगाई। मामले में थाना प्रभारी ने बताया कि उन्हें सूचना मिली है कि आरोपी पक्ष के लोगों पर रिपोर्ट दर्ज है। जल्द ही ये लोग पुलिस गिरफ्त में होंगे।