फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Attack of viral infection, fever getting cured in seven days

Shamli News: वायरल संक्रमण का वार, सात दिन में ठीक हो रहा बुखार

Sun, 25 Aug 2024 01:20 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली Updated Sun, 25 Aug 2024 01:20 AM IST
विज्ञापन
Attack of viral infection, fever getting cured in seven days
शामली। बार-बार बदल रहे मौसम के कारण वायरल संक्रमण के मरीज बढ़ रहे हैं। अस्पताल में बुखार, नजला व खांसी के मरीजों की भीड़ लगी है। वायरल बुखार पहले तीन से चार दिन में ठीक हो जाता था, लेकिन अब सात से 10 दिन का समय लग रहा है। वायरल बुखार ठीक होने के बाद भी तीन से पांच दिन तक दवा खानी पड़ रही है।
विज्ञापन

जिले में कभी बारिश व कभी तेज धूप के कारण मौसम बार-बार बदल रहा है। गर्मी व उमस बनने से लोग बीमार हो रहे हैं। अस्पताल में आने वाले मरीजों में आधे बुखार, नजला व खांसी के आ रहे हैं। इस मौसम में वायरल संक्रमण तेजी से फैल रहा है। वायरल संक्रमण के कारण बुखार भी ठीक होने से ज्यादा समय ले रहा है। चिकित्सक अशोक कुमार ने बताया पहले वायरल बुखार तीन से चार दिन में ठीक हो जाता था, लेकिन इस बार सात से आठ दिन का समय लग रहा है। किसी मरीज को 10-12 दिन का भी समय लग जाता है। उनका कहना है कि मरीज को ठीक होने के बाद भी तीन से पांच दिन तक दवा खानी चाहिए ताकि वायरल संक्रमण पूरी तरह से खत्म हो जाए। जिला अस्पताल के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. किशोर कुमार आहूजा ने बताया ओपीडी में करीब 1200 मरीज आ रहे हैं। ज्यादातर मरीज वायरल बुखार, नजला व खांसी के आ रहे हैं।
विज्ञापन

शहर के मोहल्ला दयानंद नगर निवासी देवराज ने बताया कि उसे वायरल बुखार आया था। लगातार दवा लेने पर स्वस्थ होने पर 12 दिन का समय लगा है।
कस्बा कैराना निवासी शकीला ने बताया कि उसे पांच दिन से बुखार आ रहा है। अभी भी शरीर में बुखार बना रहता है। चिकित्सक ने बताया कि अभी ठीक होने में दो तीन दिन का समय लगेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

मोहल्ला कलंदरशाह निवासी नसीम ने बताया उसे छह-सात दिन तक बुखार आया। बुखार व खांसी तो ठीक हो गई, लेकिन डाक्टर ने कहा है कि अभी तीन-चार दिन और दवा खानी पड़ेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed