फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Assistant teacher suspended for indecent behavior from BEO

बीईओ से अमर्यादित आचरण करने पर सहायक अध्यापक निलंबित

Sun, 27 Mar 2022 12:18 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 27 Mar 2022 12:18 AM IST
विज्ञापन
Assistant teacher suspended for indecent behavior from BEO
शामली। खंड शिक्षा अधिकारी कैराना सचिन रानी से अमर्यादित व्यवहार और शिक्षक के दायित्वों के प्रति घोर उदासीनता बरतने के आरोप में जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी राहुल मिश्रा ने सहायक अध्यापक सरवर हसन को निलंबित कर दिया है।
विज्ञापन

कैराना की खंड शिक्षा अधिकारी सचिन रानी ने जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी राहुल मिश्रा को भेजी रिपोर्ट में अवगत कराया कि कंपोजिट उच्च प्राथमिक विद्यालय पावटी कलां के सहायक अध्यापक सरवर हसन ने 23 मार्च को एफएलएन प्रशिक्षण में बाधा उत्पन्न की। साथ ही उनके साथ अभद्र भाषा का प्रयोग करते हुए अमर्यादित व्यवहार किया गया। इसके अलावा आपत्तिजनक टिप्पणी करते हुए उन्हें धमकी दी गई। खंड शिक्षा अधिकारी के मुताबिक सहायक अध्यापक अनुशासनहीनता, स्वेच्छाचारिता और शिक्षक के दायित्वों के प्रति घोर उदासीनता बरत रहे हैं। बेसिक शिक्षा अधिकारी राहुल मिश्रा ने इस प्रकरण को गंभीरता से लिया। उन्होंने खंड शिक्षा अधिकारी की रिपोर्ट पर शनिवार को कार्रवाई करते हुए सहायक अध्यापक सरवर हसन को निलंबित कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed