फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Assembly elections: A BSF company camped in the district

विधानसभा चुनाव: बीएसएफ की एक कंपनी ने जिले में डेरा डाला

Fri, 14 Jan 2022 12:33 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 14 Jan 2022 12:33 AM IST
विज्ञापन
Assembly elections: A BSF company camped in the district
विधानसभा चुनाव: बीएसएफ की एक कंपनी ने जिले में डेरा डाला
विज्ञापन

शामली। विधानसभा चुनाव के लिए मतदान के लिए एक कंपनी बीएसएफ ने जिले में डेरा दिया है। बृहस्पतिवार से बीएसएफ कैराना विधानसभा क्षेत्र के क्रिटिकल मतदान केंद्रों और स्थलों का भ्रमण कर रही है।

एएसपी ओपी सिंह ने बताया कि जिले में विधानसभा चुनाव संपन्न कराने के लिए 34 कंपनी अर्द्धसैनिक बल, चार हजार पुलिसकर्मी, तीन हजार होमगार्ड की मांग की गई है। चुनाव संपन्न कराने के लिए एक कंपनी बीएसएफ ने जिले में डेरा डाल दिया है। जिले में शामली, कैराना, थानाभवन विधानसभा क्षेत्रों के क्रिटिकल मतदान केंद्रों और मतदान बूथों का दौरा कर रही है। बृहस्पतिवार को बीएसएफ की एक कंपनी ने कैराना विधानसभा क्षेत्र के क्रिटिकल मतदान केंद्रों और स्थलों का भ्रमण किया। एएसपी ने बताया कि शुक्रवार को कलक्ट्रेट में शुरू होने वाली नामांकन प्रक्रिया के मद्देनजर दो सीओ को प्रभारी बनाया गया है। एक कंपनी पीएसी तैनात रहेगी। थाना प्रभारी निरीक्षकों को 100 मीटर की दूरी पर लगाया गया है। नामांकन प्रक्रिया की वीडियोग्राफी कराई जाएगी।
विज्ञापन

जिले के क्रिटिकल मतदान केंद्र/मतदान स्थलों पर विवरण
विधानसभा मतदान केंद्र मतदान स्थल वल्नरेबल
कैैराना 44 99 46
थानाभवन 90 90 33
शामली 65 86 18
योग 199 275 97
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed