{"_id":"9be221216631512fecf6293c4f3092de","slug":"asif-won-11-thousand-wrestling-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आसिफ ने जीती 11 हजार की कुश्ती ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आसिफ ने जीती 11 हजार की कुश्ती
शामली/ ब्यूरो/ अमर उजाला
Updated Mon, 26 Oct 2015 12:34 AM IST
विज्ञापन
जलालाबाद। श्री दुर्गा देवी मंदिर कमेटी के तत्वावधान में अशरफ अली अखाड़े के पहलवान आसिफ ने ग्यारह हजार रुपये की कुश्ती जीती।
दंगल का उद्घाटन आवश्यक वस्तु निगम एवं खाद्य रसद विभाग के चेयरमैन रियासत राणा ने किया।आसिफ पहलवान ने दिल्ली के पहलवान संदीप को हराकर कुश्ती जीती है। कैराना के नसीम पहलवान ने हरियाणा के गोला पहलवान को हराकर पांच हजार एक सौ रुपये की कुश्ती जीती।
गयूर पहलवान हरियाणा ने अवतार पहलवान भूरा को चित्त कर ग्यारह सौ रुपये की कुश्ती जीती। जुनैद पहलवान कैराना ने संदीप दिल्ली को हराया है। रविंद्र पहलवान हरियाणा ने अर्जुन पहलवान मेरठ को हराकर 2100 रुपये की कुश्ती जीती। दंगल को सफल बनाने में नसीम मलिक, वीरेंद्र सैनी, रोमिल मित्तल, श्री राम पथिक, अजय सैनी, पप्पू नारंग थे।