{"_id":"624749a62eb1c24e8e57421c","slug":"asha-s-role-doubtful-when-delivery-in-private-hospital-shamli-news-mrt5827892200","type":"story","status":"publish","title_hn":"निजी अस्पताल में डिलीवरी होने पर आशा की भूमिका संदिग्ध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
निजी अस्पताल में डिलीवरी होने पर आशा की भूमिका संदिग्ध
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शामली। गांव कुड़ाना सीएचसी में भर्ती गर्भवती महिला को लाकर निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां आपरेशन के बाद उसने बच्चे को जन्म दिया। इस मामले में आशा की भूमिका संदिग्ध बताई गई है। एसीएमओ डॉ. सुशील कुमार ने निजी अस्पताल में पहुंचकर मामले की जानकारी ली और अस्पताल संचालक को रजिस्ट्रेशन संबंधी दस्तावेज तीन दिन में उपलब्ध कराने का नोटिस जारी किया।
एसीएमओ डॉ. सुशील कुमार ने बताया कि उन्हें सूचना मिली कि गांव कुड़ाना में स्थित सीएचसी पर भर्ती गर्भवती महिला को लाकर शामली के निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां पर आपरेशन से उसे बच्चा हुआ। इस मामले में आशा की भूमिका संदेह के घेरे में है। शुक्रवार शाम को उन्होंने निजी अस्पताल पहुंचकर जांच की तो वहां पर महिला भर्ती मिली, जिसे आपरेशन के बाद बच्चा होना बताया गया। एसीएमओ ने बताया कि इस मामले में आशा की क्या भूमिका रही और कुड़ाना सीएचसी से किन परिस्थितियों में महिला को सीएचसी न ले जाकर निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया? इसकी जांच की जाएगी। एसीएमओ ने बताया कि अस्पताल संचालक को तीन दिन में अस्पताल के रजिस्ट्रेशन संबंधी कागज उपलब्ध कराने का नोटिस दिया गया है। उधर, निजी अस्पताल संचालक का कहना है कि उनके यहां परिजनों की तरफ से शाम चार बजे गर्भवती महिला को भर्ती कराया गया। करीब साढ़े पांच महिला ने आपरेशन के बाद बच्चे केे जन्म दिया है। महिला के साथ आई तीमारदार का कहना है कि वह अपनी मर्जी से सीएचसी कुड़ाना से महिला को लाकर निजी अस्पताल में भर्ती कराया है।