{"_id":"034989db1d7af367b5f83a0f7506100c","slug":"as-soon-as-the-police-left-a-young-man-from-ruckus-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हंगामा होते ही थाने से छोड़ा युवक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हंगामा होते ही थाने से छोड़ा युवक
ब्यूरो/ अमर उजाला, शामली
Updated Sat, 16 Jan 2016 12:25 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कांधला। थाना पुलिस ने गांव असदपुर जिड़ाना के एक घेर से ट्रांसफार्मर बरामद युवक को हिरासत मेें ले लिया। पुलिस को सूचना मिली थी कि ट्रांसफार्मर को युवक ने चोरी से अपने घर में रखा हुआ है। बाद में सपा विधायक नाहिद हसन ग्रामीणों के साथ थाने पहुंचे और युवक को पकड़ने पर नाराजगी जताई। काफी देर जद्दोजहद के बाद युवक को थाने से छुड़ा लिया गया। पुलिस का कहना है कि जांच में ट्रांसफार्मर चोरी का नहीं निकला, जिसके चलते युवक छोड़ दिया गया।
शुक्रवार को ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी कि मैनपाल के मकान में 63 केवी का चोरी का ट्रांसफार्मर रखा हुआ है। सूचना पर पुलिस ने छापा मारकर ट्रांसफार्मर बरामद कर मैनपाल को हिरासत में ले लिया और थाने ले आई। उधर, शाम करीब साढ़े छह बजे सपा विधायक नाहिद हसन ग्रामीणों के साथ थाने पहुंचे और मैनपाल को पकड़कर लाने पर नाराजगी जताई। ग्रामीणों ने पुलिस के खिलाफ हंगामा कर युवक को निर्दोष बताते हुए छोड़ने की मांग की।
बाद में थानाध्यक्ष ने ट्रांसफार्मर एक ग्रामीण की सुपुर्दगी में देकर मैनपाल को छोड़ दिया। मामले में थानाध्यक्ष नशपाल सिंह यादव का कहना है कि जांच में पता चला है कि उक्त विद्युत ट्रांसफार्मर चोरी का नहीं है। उधर, मोहल्ला खैल निवासी सादिक ने शुक्रवार को थाने पर तहरीर देकर बताया कि मोहल्ले का ही जावेद उसके परिवार से रंजिश रखता है। आरोप है कि जावेद ने अपने कई साथियों के साथ मिलकर उसे मारपीट कर घायल कर दिया। पीड़ित ने डाक्टरी परीक्षण कराने के बाद तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।