{"_id":"68af52b7dd6de36da2007224","slug":"as-soon-as-the-news-was-published-the-officers-woke-up-and-started-a-cleaning-campaign-shamli-news-c-26-1-sal1002-148452-2025-08-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shamli News: खबर छपते ही जागे अफसर, चला सफाई अभियान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shamli News: खबर छपते ही जागे अफसर, चला सफाई अभियान
विज्ञापन
इंपैक्ट ..... कैराना में शामली रोड स्थित विजय सिंह पथिक महाविद्यालय के पास सड़क पर कीचड़ निकाल
संवाद न्यूज एजेंसी
कैराना। शामली रोड स्थित विजय सिंह पथिक महाविद्यालय और सेंट आरसी स्कूल के बाहर लंबे समय से जमा कीचड़ और गंदगी की समस्या को लेकर छात्र-छात्राएं परेशान थे।
बुधवार को अमर उजाला ने प्रमुखता से यह समाचार प्रकाशित किया, जिसके बाद नगर पालिका प्रशासन तुरंत हरकत में आया और शाम को ही जेसीबी मशीन लगाकर सफाई अभियान शुरू कर दिया।
दरअसल, सड़क टूटी होने और जलभराव के चलते यहां की स्थिति बिगड़ गई थी। करीब सात दिन पहले किसी ने ट्रैक्टर-ट्रॉली से कीचड़ व मैल सड़क पर डाल दिया था। बरसात होने पर यह जगह और अधिक गंदगी में तब्दील हो गई। इसके चलते छात्र-छात्राओं को रोजाना गंदे पानी और कीचड़ से गुजरना पड़ता था।
विज्ञापन
बुधवार शाम छह बजे कर्मचारी मौके पर पहुंचे और जेसीबी मशीन से कीचड़ व गंदगी हटाने का कार्य शुरू किया। नगर पालिका अधिशासी अधिकारी समीर कुमार कश्यप ने बताया कि गुरुवार तक यहां पूरी तरह से सफाई कर दी जाएगी।