फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Arvind wins Lions International's election

अरविंद ने जीता लायंस इंटरनेशनल के डायरेक्टर का चुनाव

Thu, 26 Apr 2018 12:13 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/शामली।
ब्यूरो, अमर उजाला/शामली। Updated Thu, 26 Apr 2018 12:13 AM IST
विज्ञापन
Arvind wins Lions International's election
election - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
शामली। नगर पालिका परिषद शामली के पूर्व चेयरमैन अरविंद संगल ने एक बार फिर लायंस क्लब इंटरनेशनल के डायरेक्टर का चुनाव जीत लिया। पूर्व में भी वह तीन बार इस चुनाव को जीत चुके हैं।   लायंस इंटरनेशनल में प्रतिवर्ष हिंदुस्तान का प्रतिनिधित्व के लिए दो लोगों का इंटरनेशनल डायरेक्टर के रूप में चुनाव होता है। डिस्ट्रिक्ट 321 सी-1 में मसूरी से रामपुर स्टेट, रामपुर स्टेट से नोएडा और नोएडा से फिर कोटद्वार पांच राजस्व मंडलों को मिलाकर बना है।
विज्ञापन


इस डिस्ट्रिक्ट में विभिन्न शहरों में मिलाकर 159 क्लब आते हैं। इन क्लबों में 442 वोट हैं। एक दिन पूर्व ही उत्तराखंड के मसूरी में गवर्नर लायन अजय कुमार (गाजियाबाद) की देखरेख और चुनाव अधिकारी पूर्व गवर्नर लायन विनोद शर्मा हरिद्वार की मौजूदगी में चुनाव प्रक्रिया समिति बनाई गई। जिसका नेतृत्व लायन आलोक भटनागर पूर्व गवर्नर मेरठ ने किया।
विज्ञापन


चुनाव में 301 वोटरों ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। शामली से अरविंद संगल और गाजियाबाद से डॉ. अरुण मित्तल के बीच हुआ मुकाबला हुआ। 301 वोटों में से सात वोट निरस्त हुए, जबकि 294 वोट सही पड़े। उनमें से अरविंद संगल को 175 वोट मिलने पर लायंस डिस्ट्रिक्ट 321 सी-1 का डायरेक्टर चुना गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


गौरतलब है कि अरविंद ने 2008, 2010 और 2014 में भी यह चुनाव जीता था। चुनाव के दौरान मौके पर मुख्य रूप से शामिल होने वालों में पूर्व अंतर्राष्ट्रीय डायरेक्टर लायन सुशील अग्रवाल सहारनपुर, पूर्व गवर्नर लायन कुंज बिहारी अग्रवाल मुजफ्फरनगर, पूर्व गवर्नर लायन हरीश जैन मेरठ, पूर्व गवर्नर लायन अनीता गुप्ता देहरादून, पूर्व          गवर्नर लायन एसके चौधरी गाजियाबाद, योगेश नरूला मुरादाबाद, संजीव अग्रवाल रामपुर, सुशांत जैन सहारनपुर, गौरव गर्ग मसूरी, रजत अग्रवाल, सोमेश गर्ग, अंकुर गोयल, अनूप तायल, डॉ. अर्जुन वर्मा, डॉ. निलेश वशिष्ठ, सचिन गोयल, प्रदीप विश्वकर्मा, आरके तोमर, विवेक मित्तल, अमित पंवार, मनोज आर्य और सतेंद्र मलिक आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed