फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   ARTO seized 11 vehicles by running a campaign

एआरटीओ ने अभियान चलाकर 11 वाहन किए सीज

Mon, 20 Jun 2022 12:09 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 20 Jun 2022 12:09 AM IST
विज्ञापन
ARTO seized 11 vehicles by running a campaign
ईयरफोन लगाकर बाइक चलाने के खिलाफ भी कार्रवाई की
विज्ञापन

22 वाहनों पर करीब चार लाख रुपये का लगाया जुर्माना
संवाद न्यूज एजेंसी
कैराना। एआरटीओ ने अभियान चलाकर कैराना, कांधला व इंड्रिस्टियल एरिया में एक जेसीबी सहित 11 वाहन सीज किए। इनके अतिरिक्त 11 अन्य वाहनों के चालान भी किए। कैराना में ईयरफोन लगाकर बाइक चला रहे युवक की बाइक सीज कर दी। अभियान के दौरान एआरटीओ ने सभी 22 वाहनों पर करीब चार लाख रुपये का जुर्माना लगाया।
एआरटीओ मुंशीलाल रविवार को अपनी टीम के साथ कांधला क्षेत्र में पहुंचे। यहां पर गांव भभीसा में रेत के लदे दो ओवरलोड ट्रक सीज किए। रेत का एक ओवरलोड ट्रक कांधला में सीज किया। इनके अतिरिक्त कांधला में ही ओवरलोडिंग में सामान लदी तीन अन्य गाड़ियों को भी सीज किया गया। इसके बाद एआरटीओ कैराना में कांधला तिराहे पर पहुंचे। यहां पर उन्होंने सड़क किनारे नो पार्किंग में खड़े पांच वाहनों के चालान किए। एक युवक ईयरफोन लगाकर बाइक चला रहा था। एआरटीओ ने युवक की बाइक सीज कर दी।
विज्ञापन

उधर, पानीपत रूट पर चलने वाली एक डग्गामार ईको गाड़ी भी सीज की गई। वहीं रोड टैक्स के करीब 30 हजार बकाये होने पर जेसीबी सीज की गई। इसके बाद टीम ने इंडस्ट्रियल एरिया में रेत से लदा ओवरलोड ट्रक व माल लदा एक अन्य ओवरलोड ट्रक सीज किया। यहां पर छह अन्य वाहनों के चालान किए गए। वहीं, इस बाबत एआरटीओ मुंशीलाल ने बताया कि कुल 11 वाहन सीज किए गए और 11 अन्य वाहनों के चालान किए गए। करीब चार लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed