फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Arrested for stealing in the factory

फैक्टरी में सामान चोरी करने का आरोपी गिरफ्तार

Thu, 11 Jun 2020 11:15 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 11 Jun 2020 11:15 PM IST
विज्ञापन
Arrested for stealing in the factory
फैक्टरी में चोरी करने के आरोप में गिरफ्तार
विज्ञापन

शामली। कोतवाली पुलिस ने फैक्टरी में सामान चोरी करने के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया और उसके कब्जे से चोरी का सामान और चाकू बरामद कर चालान कर दिया। उधर, पुलिस ने छह लोगों का शांतिभंग की आशंका में चालान किया है।

शहर के मोहल्ला दयानंदनगर निवासी नरेंद्र संगल की इंडस्ट्रीयल एरिया में बैटरी बनाने की फैक्टरी है। मंगलवार रात को फैक्टरी से दो बैटरी और दो मोबाइल चोरी हो गए। सामान चोरी होने की जानकारी बुधवार सुबह को मिलने पर फैक्टरी मालिक ने शहर कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर छानबीन की तो सीसीटीवी कैमरे में चोर कैद हो गया। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर सामान चोरी करने वाले की पहचान राजेंद्र, निवासी गांव हिंगोखेड़ी थाना कैराना के रूप में हुई। पुलिस ने आरोपी राजेंद्र को गिरफ्तार कर लिया। उसके कब्जे से पुलिस ने चोरी किया एक बैटरी, एक मोबाइल और एक चाकू बरामद किया। इसके अलावा कोतवाली पुलिस ने फुरकान, साजिद, शहनवाज निवासी गुलशननगर, शकील निवासी गांव कसेरवा, राजू निवासी दयानंदनगर और रामचरण निवासी वीर सिंह का आपस में झगड़ा करने पर शांतिभंग की आशंका में चालान किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed