{"_id":"612e73b78ebc3e7a004ec944","slug":"arrested-for-leaving-destitute-cows-near-another-village-shamli-news-mrt554209490","type":"story","status":"publish","title_hn":"निराश्रित गोवंशों को दूसरे गांव के पास छोडने पर बखेड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
निराश्रित गोवंशों को दूसरे गांव के पास छोडने पर बखेड़ा
विज्ञापन
चौसाना पुलिस द्वारा पकडे आरोपी
- फोटो : SHAMLI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चौसाना। सकौती के एक किसान ने गोवंशों को वाहन में लादकर यमुना किनारे भड़ी गांव के पास छोड़ा तो बखेड़ा हो गया। भड़ी के ग्रामीणों ने जमकर हंगामा किया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों तरफ से दो आरोपियों को गिरफ्तार कर चालान कर दिया।
चौसाना क्षेत्र के गांव सकौती में कुलदीप पुत्र जंगीर ने खेतों में चरने वाले पशुओं को सोमवार देर रात्रि में एक वाहन में लादकर भड़ी गांव के पास यमुना किनारे छोड़ दिया। भड़ी के ग्रामीणों ने इसका विरोध किया। सैकड़ों किसान लाठी-डंडों के साथ सड़क पर आ गए और जमकर हंगामा किया। मामला बढ़ता देख किसी ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों पक्षों को किसी शांत किया गया।
चौकी इंचार्ज ने बताया कि आरोपी कुलदीप को हिरासत में लेकर उसका वाहन भी कब्जे में ले लिया। इसी दौरान भड़ी निवासी धर्मवीर पुत्र रामचंद्र भी शराब के नशे में लोगों से गाली-गलौज करने लगा। उसे भी हिरासत में लिया गया। आरोपी कुलदीप ने बताया कि वह तो केवल फसल को नुकसान से बचाने के लिए निराश्रित पशुओं को यमुना नदी के किनारे छोड़ रहा था। पुलिस ने कुलदीप व धर्मवीर को शांति भंग में चालान कर दिया जबकि वाहन को सीज कर दिया गया।