{"_id":"62aa1ef2f8dbe516c8178bcf","slug":"arrangement-of-alternate-bus-stand-to-remove-encroachment-shamli-news-mrt5930229147","type":"story","status":"publish","title_hn":"अतिक्रमण हटाने के लिए प्रशासन ने कराई वैकल्पिक बस स्टैंड की व्यवस्था","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अतिक्रमण हटाने के लिए प्रशासन ने कराई वैकल्पिक बस स्टैंड की व्यवस्था
विज्ञापन
कांधला में आनंद सिनेमा फ्लेक्स के बाहर अस्थाई रूप से बस स्टैंड अतिक्रमण को हटवाती अधिशासी अधिका?
- फोटो : SHAMLI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अतिक्रमण हटाने के लिए कराई वैकल्पिक बस स्टैंड की व्यवस्था
कांधला। अतिक्रमण पर कार्रवाई में दोहरा रवैया अपनाने का विरोध होने पर पालिका प्रशासन हरकत में आया। अधिशासी अधिकारी ने व्यापारियों के प्रतिष्ठानों के बाहर अस्थाई रूप से बनाए गए बस स्टैंड को हटवाने की कार्रवाई की।
सिनेप्लैक्स मार्केट के बाहर बसें खड़ी होने से व्यापारियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। व्यापारियों ने युवा व्यापार मंडल अध्यक्ष सचिन गोयल के नेतृत्व में कई दिन पूर्व अधिशासी अधिकारी से मिलकर इसकी शिकायत की थी, लेकिन मामले में कोई कार्रवाई न होने से व्यापारियों में नगर पालिका प्रशासन के प्रति रोष व्याप्त था। यह प्रकरण अमर उजाला में प्रमुखता से प्रकाशित होने के बाद नगर पालिका प्रशासन हरकत में आया और वहां से इस अतिक्रमण हटवाते हुए पालिका प्रशासन ने कैराना कांधला मार्ग पर चलने वाली बसों के लिए वैकल्पिक बस स्टैंड की अन्य स्थान पर व्यवस्था की है। जिसके चलते व्यापारियों ने राहत की सांस ली।
काफी वर्षों से कैराना-कांधला आने वाली बसें पूर्वी यमुना नहर स्थित आनंद सिनेप्लेक्स के पास खड़ी होतीं थीं। जिसके कारण व्यापारियों को परेशानी हो रही थी। इसके साथ ही अधिशासी अधिकारी ने व्यापारियों के प्रतिष्ठान के बाहर अतिक्रमण कर रहे ठेले व्यापारियों को भी किसी अन्य स्थान पर जाने के निर्देश दिए।