फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Arrangement for treatment of Kovid patients tested by mock drill

मॉक ड्रिल से परखी कोविड के मरीजों के उपचार की व्यवस्थाएं

Mon, 20 Jun 2022 12:12 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 20 Jun 2022 12:12 AM IST
विज्ञापन
Arrangement for treatment of Kovid patients tested by mock drill
मॉक ड्रिल से परखी कोविड मरीजों के इलाज की व्यवस्था
विज्ञापन

- जिला अस्पताल में नोडल अधिकारी डॉ. वेद प्रकाश ने कराई मॉक ड्रिल
संवाद न्यूज एजेंसी
शामली। प्रदेश में कोविड के मरीजों की संख्या बढ़ने को लेकर स्वास्थ्य विभाग की तैयारियां शुरू हो गई है। इसके चलते जिला अस्पताल में हापुड़ से आए नोडल अधिकारी डॉ. वेद प्रकाश ने मॉक ड्रिल कराकर कोविड के मरीजों के उपचार की व्यवस्थाओं को परखा।

प्रदेश में कोविड के मरीज बढ़ने पर शासन ने सभी जिलों के स्वास्थ्य विभाग को कोविड वार्ड तैयार कर उपचार संबंधी सभी व्यवस्थाएं पूरी करने के निर्देश दिए हैं। जिले में भी इस समय कोरोना के पांच सक्रिय केस हैं, जिनका होम आइसोलेशन में उपचार चल रहा है। कोविड के मरीजों के उपचार की तैयारियों और व्यवस्थाओं को लेकर शनिवार शाम को जिला संयुक्त चिकित्सालय में मॉक ड्रिल हुई। हापुड़ से आए नोडल अधिकारी अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. वेदप्रकाश ने मॉक ड्रिल कराई और कोविड मरीज के उपचार की व्यवस्थाओं को देखा। इस अवसर पर डब्ल्यूएचओ की एसएमओ डॉ. महिमा, जिला अस्पताल के सीएमएस डॉ. सफल कुमार, जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. राजकुमार सागर, निश्चेतक डॉ. बिजेंद्र सिंह, जिला महामारी रोग विशेषज्ञ डॉ. शाइस्ता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed