फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Arghya offered to the rising sun, sought vows

उगते हुए सूर्य को दिया अर्घ्य, मांगी मन्नतें

Fri, 12 Nov 2021 12:30 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 12 Nov 2021 12:30 AM IST
विज्ञापन
Arghya offered to the rising sun, sought vows
उगते हुए सूर्य को दिया अर्घ्य, मांगी मन्नतें
विज्ञापन

शामली, कैराना। जिले भर में बृहस्पतिवार को श्रद्धालुओं ने उगते हुए सूर्य को अर्घ्य दिया। पूजा-अर्चना के साथ 36 घंटे के उपवास का समापन हो गया। कैराना यमुना तट और श्री हनुमान धाम शिव सरोवर पर उगते हुए सूर्य को अर्घ्य देने और पूजा-अर्चना के लिए सुबह श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी।
शहर के श्री हनुमान धाम के शिव सरोवर पर श्रद्धालुओं का आना शुरू हो गया। श्रद्धालुओं ने हनुमान धाम के शिव सरोवर में स्नान किया। स्थापित की गई छठ मैया के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर फल, सब्जियां और अन्य भेंट अर्पित की। इसके बाद शिव सरोवर के जल में खड़े होकर उगते हुुए सूर्य को अर्घ्य देकर पूजा-अर्चना करते हुए मन्नतें मांगी। इस मौके पर अनूप श्रीवास्तव, विनोद कुमार, अशोक कुमार, अनिल कुमार, अपूर्वा, अतुल, राजकुमार, नितीश कुमार, शुभम, सचिन कुमार, अमूल, अंकित, अशोक कुमार सिंह, वरुण प्रकाश, दीपांशु, अनमोल, शौर्य मौजूूद रहे।
विज्ञापन

कैराना यमुना नदी के किनारे सुबह शामली में तैनात सीडीओ शंभूनाथ तिवारी उनके पिता ध्रुवदेव तिवारी व उनकी धर्मपत्नी डॉ. रत्ना नाथ तिवारी, पुत्र हर्ष व पुत्रवधू शिवांक्षी, पुत्र आदर्श व पुत्रवधू गोल्डी, पुत्र कनिष्क ने अन्य श्रद्धालुओं के साथ यमुना के जल में खड़े होकर उगते हुए सूरज को अर्घ्य दिया। कैराना यमुना किनारे सीडीओ शंभूनाथ तिवारी ने स्थापित छठ प्रतिमा स्थल पर मूर्ति की पूजा-अर्चना की। पूजा के बाद फल-फूल छठ माता को समर्पित किए गए। सूरज को अर्घ्य देकर तथा पूजा-अर्चना कर परिवार में सुख शांति की मनोकामना मांगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

- सुरक्षा के मद्देनजर फोर्स रही तैनात
छठ पूजा के दूसरे दिन बृहस्पतिवार को सुबह श्रद्धालु महिला-पुरुषों के 36 घंटे के पूजा, व्रत पारायण के लिए जिला-प्रशासन की ओर से पुलिस फोर्स की व्यवस्था रखी थी।

कैराना में युमना नदी पर उगते सूर्य को अर्घ्य देते सीडीओ शम्भूनाथ तिवारी।

कैराना में युमना नदी पर उगते सूर्य को अर्घ्य देते सीडीओ शम्भूनाथ तिवारी।- फोटो : SHAMLI

शामली में हनुमान धाम पर छठ पूजा के दौरान उगते सूर्य को अर्ध्य देती महिला।

शामली में हनुमान धाम पर छठ पूजा के दौरान उगते सूर्य को अर्ध्य देती महिला।- फोटो : SHAMLI

शामली में हनुमान धाम पर छठ पूजा के दौरान उगते सूर्य भगवान की उपासना करती महिला।

शामली में हनुमान धाम पर छठ पूजा के दौरान उगते सूर्य भगवान की उपासना करती महिला।- फोटो : SHAMLI

शामली में हनुमान धाम पर छठ पूजा के दौरान उगते सूर्य को अर्ध्य देतीं महिलाएं।

शामली में हनुमान धाम पर छठ पूजा के दौरान उगते सूर्य को अर्ध्य देतीं महिलाएं।- फोटो : SHAMLI

शामली में हनुमान धाम पर छठ पूजा के दौरान उगते सूर्य भगवान की उपासना करतीं महिलाएं।

शामली में हनुमान धाम पर छठ पूजा के दौरान उगते सूर्य भगवान की उपासना करतीं महिलाएं।- फोटो : SHAMLI

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed