फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Approval received from Planning Department for Bhainswal Stadium

Shamli News: भैंसवाल स्टेडियम के लिए योजना विभाग से मिली स्वीकृति

Sat, 11 Mar 2023 10:32 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली Updated Sat, 11 Mar 2023 10:32 PM IST
विज्ञापन
Approval received from Planning Department for Bhainswal Stadium
- 15 मार्च तक वित्तीय स्वीकृति की लग जाएगी मुहर, इस साल छह करोड़ रुपये होंगे अवमुक्त
विज्ञापन

- मई में शुरू हो जाएगा स्टेडियम का निर्माण इससे पूर्व खाली होगी गांव की भूमि
संवाद न्यूज एजेंसी
शामली। लंबी प्रतीक्षा के बाद योजना विभाग से खेलो इंडिया योजना के तहत भैंसवाल गांव में खेल स्टेडियम के लिए 24.90 करोड़ रुपये की स्वीकृति मिल गई है। 15 मार्च तक छह करोड़ का अवशेष बजट कार्यदायी संस्था के खाते में धनराशि आने की उम्मीद है। जिसके बाद टेंडर प्रक्रिया होगी।
भैंसवाल गांव के जंगल में 4.51 हेक्टेयर भूमि खेल स्टेडियम के लिए चिह्नित की गई थी। खेलो इंडिया योजना के तहत करीब दो साल पूर्व 45.67 करोड़ रुपये का एस्टीमेट बनाकर प्रदेश सरकार को भेजा गया था। प्रदेश सरकार की ओर से स्टेडियम की स्वीकृति के लिए केंद्रीय खेल मंत्रालय को भेजा गया था। पिछले वर्ष 31 मार्च को स्टेडियम की स्वीकृति के साथ दस करोड़ के बजट का प्रावधान वित्तीय वर्ष 2022-23 के लिए किया गया था। स्टेडियम निर्माण के लिए यूपी प्रोजेक्ट कारपोरेशन लिमिटेड को नामित किया गया था।
विज्ञापन

कार्यदायी संस्था की ओर से डिजाइन तैयार करके शासन को भेजा गया था। इसके बाद कार्यदायी संस्था के खाते में स्वीकृत की गई दस करोड़ की धनराशि नहीं आई। स्टेडियम को लेकर प्रदेश के खेल विभाग के अफसरों की कई दौर की बैठकें हुईं। दिसंबर में भैंसवाल खेल स्टेडियम का 24.90 कराेड़ का एस्टीमेट मांगा गया। अब लखनऊ में प्रदेश के योजना विभाग से 24.90 करोड़ की स्वीकृति देते हुए वित्तीय विभाग को भेज दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

निर्माण एजेंसी यूपीसीएल के प्रोजेक्ट मैनेजर विकास त्यागी ने बताया कि अब कुल दस करोड़ में से छह करोड़ की धनराशि यूपीसीएल के खाते में हस्तांतरित हो जाएगी। जिसके बाद निर्माण एजेंसी की ओर से ऑनलाइन टेंडर मांगे जाएंगे। टेंडर प्रक्रिया पूरी होने पर ठेकेदार नियुक्त कर अप्रैल माह में अनुबंध किया जाएगा। 15 मई के बाद स्टेडियम के लिए आरक्षित भूमि खाली करा ली जाएगी। स्टेडियम में सबसे पहले चहारदीवारी का कार्य शुरू होगा।
--
भैंसवाल जाने का बदलेगा रास्ता
स्टेडियम की भूमि दो हिस्से में विभाजित है। बीच में भैंसवाल गांव तक सड़क जा रही है। निर्माण एजेंसी के अधिकारियों के मुताबिक भैंसवाल गांव जाने वाली सड़क स्टेडियम के साइड में बनाई जाएगी। इसे इंटर काॅलेज व श्मशान के पास से भैंसवाल रजबहे की सड़क से जोड़ा जाएगा। स्टेडियम अगले साल 2024 तक तैयार करने की योजना है।

- स्टेडियम में खिलाड़ियों को ये मिलेंगी सुविधाएं
खिलाड़ियों को स्टेडियम में सभी इंडोर और आउटडोर खेलों की सभी सुविधाएं मिलेंगी। दौड़ के लिए ट्रैक बनाया जाएगा। एथलेटिक्स के अलावा कुश्ती, कबड्डी, हॉकी, फुटबॉल, बास्केटबॉल, वॉलीबाल, क्रिकेट, तैराकी, तीरंदाजी आदि खेलों के प्रशिक्षण के इंतजाम किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed