फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Applications will be made till November 30 for admission in class six in Janvi

जनवि में कक्षा छह में प्रवेश के लिए 30 नवंबर तक होंगे आवेदन--

Sun, 17 Oct 2021 12:30 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 17 Oct 2021 12:30 AM IST
विज्ञापन
Applications will be made till November 30 for admission in class six in Janvi
शामली। जवाहर नवोदय विद्यालय में कक्षा 6 में प्रवेश परीक्षा-2022 के संबंध में डीएम जसजीत कौर की अध्यक्षता में शनिवार को कलक्ट्रेट के सभागार में बैठक हुई। डीएम ने डीआईओएस, बीएसए और सभी एबीएसए को निर्देश दिए कि इस वर्ष सभी विद्यालयों से अधिकतम छात्रों की प्रतिभागिता कराएं। आवेदन पत्र ऑनलाइन प्रक्रिया से भरा जाएगा। जिसकी अंतिम तिथि 30 नवंबर है। आवेदन www. navodaya.gov.in लिंक पर भरा जा सकता है। जवाहर नवोदय विद्यालय शामली द्वारा अभ्यर्थी के पंजीकरण हेतु सहायता डेस्क भी संचालित किया है। जिसके माध्यम से इच्छुक अभ्यार्थी विद्यालय सहायता डेस्क से भी आवेदन कर सकते हैं। सहायता डेस्क नंबर- 9761645225, 7015289100, 7903763434, 9402402881 जारी किए गए हैं।
विज्ञापन

कल बनाए जाएंगे दिव्यांग प्रमाण पत्र
शामली। जिला दिव्यांगजन सशक्तिकरण अधिकारी अंशुल चौहान ने बताया कि 18 अक्टूबर दिन सोमवार को नगर में हनुमान धाम निकट सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर दिव्यांग प्रमाण पत्र बनाए जाएंगे। जनपद में ऐसे दिव्यांग, जिनका अभी तक दिव्यांग प्रमाण पत्र न बना हो तो वह आधार कार्ड व दो पासपोर्ट साइज फोटो, जिसमें दिव्यांगता दिखाई देती हो, को लेकर सुबह 10 बजे से प्रमाण पत्र बनवा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed