फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Application for daughter's marriage, still not received sugarcane slip

लड़की की शादी की अर्जी के बावजूद किसान को नहीं मिली गन्ने की पर्ची

Sun, 27 Mar 2022 11:12 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 27 Mar 2022 11:12 PM IST
विज्ञापन
Application for daughter's marriage, still not received sugarcane slip
थानाभवन। क्षेत्र के गांव मुल्लापुर निवासी ग्रामीण जुम्मा सिंह सैनी ने मुख्यमंत्री पोर्टल पर शिकायत की है कि उसकी लड़की की शादी कुछ दिनों बाद है। उसने खेत में गन्ने की फसल लगा रखी है। लड़की की शादी के लिए वह गन्ना समिति पर जाकर कई बार गन्ने की पर्ची दिए जाने के लिए अर्जी लगा चुका है। लेकिन गन्ने की पर्ची नहीं दी जा रही है।
विज्ञापन

जुम्मा सिंह सैनी ने बताया कि उसके खेत में लगभग 14 बीघा गन्ने की फसल खड़ी है। जब की लड़की की शादी कुछ दिनों बाद ही होनी है। मामले को लेकर उसने गत 21 जनवरी को मुख्यमंत्री हेल्पलाइन पर गन्ने की पर्ची न दिए जाने को लेकर शिकायत दर्ज कराई थी। आरोप है कि मौजूदा अधिकारी ने शिकायत पर झूठा बयान दर्ज कराते हुए बताया कि बेसिक कोटे के आधार पर गन्ना पर्ची का आवंटन किया जा रहा है। जो पूरी तरह गलत है। किसान का आरोप है कि गन्ना माफियाओं के साथ सांठगांठ के चलते उन्हें गन्ने की पर्ची दी जाती है। जो बाहरी गन्ना अथवा सस्ते दामों में मजबूर छोटे किसानों से गन्ना खरीद कर मिल में गन्ना डाल रहे हैं। जबकि किसानों को गन्ने के पर्चियां गन्ने के रकबे के हिसाब से नहीं दी जा रही है। जिससे किसान दर-दर की ठोकरें खाने को मजबूर है। पीड़ित ने मुख्यमंत्री पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराते हुए न्याय की गुहार लगाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed