{"_id":"5bf44b61bdec226966336f1a","slug":"aphrat-anees-muzaffarnagar-se-baramad","type":"story","status":"publish","title_hn":"अपहृत अनीस मुजफ्फरनगर से सकुशल बरामद ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अपहृत अनीस मुजफ्फरनगर से सकुशल बरामद
amarujala
Updated Tue, 20 Nov 2018 11:29 PM IST
विज्ञापन
file
- फोटो : amarujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इस्सोपुर खुरगान गांव से सोमवार सुबह लापता हुए ढाई वर्षीय बालक को पुलिस ने मंगलवार रात मुजफ्फरनगर के एक मकान से बरामद कर लिया। कैराना कस्बे के बाजार में लगे सीसीटीवी कैमरों की मदद से ग्रामीणों ने बालक का अपहरण करने वाले युवक को दबोच लिया और पुलिस के हवाले कर दिया। उसकी निशानदेही पर ही पुलिस ने बालक को सकुशल बरामद किया है।
सोमवार सुबह आठ बजे गांव इस्सापुर खुरगान निवासी अफसर का ढाई वर्षीय पुत्र अनीस लापता हो गया था। परिजनों के अनुसार उन्होंने ग्रामीणों के साथ बच्चे की काफी तलाश की लेकिन उसका कुछ पता नहीं चला। उन्होंने कैराना कोतवाली जाकर पुलिस को तहरीर देकर बेटे के अपहरण की आशंका जताई। परिजनों के अनुसार बच्चे को तलाश करते वक्त गांव की दो महिलाओं ने बताया कि उन्होंने उनके बच्चे को कैराना में एक युवक के साथ बस में चढ़ते देखा था। युवक बच्चे को चौक बाजार से पैदल बस स्टैंड की ओर लेकर गया था। परिजनों ने यह जानकारी कोतवाली पुलिस को दी तो पुलिस ने तुरंत चौक बाजार में लगे सीसीटीवी कैमरे चेक करने शुरू कर दिए।
एक कैमरे की फुटेज में एक युवक बालक को ले जाता हुआ कैद हो गया था। कुछ ग्रामीणों ने उसे पहचान लिया। बताया कि ये युवक अकबरपुर सुन्हेटी का है। पुलिस, परिजन और ग्रामीण उसकी ताक में लग गए। मंगलवार को ग्रामीणों ने उसे दबोच लिया और पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने आरोपी से कोतवाली में पूछताछ की। पुलिस के अनुसार शुरू में तो युवक गुमराह करता रहा लेकिन सख्ती से पूछने पर उसने सब उगल दिया। बताया कि वह बच्चे को मुजफ्फरनगर छोड़कर आया है। इसके बाद पुलिस आरोपी को साथ लेकर उसके बताए स्थान पर मुजफ्फरनगर पहुंची और आरोपी की निशानदेही पर बालक को शामली स्टैंड से मुन्ना नाम के व्यक्ति के यहां से सकुशल बरामद कर लिया।
विज्ञापन
मुझे को लावारिस घूूमता मिला था बच्चा
पुलिस के अनुसार मुन्ना ने पुलिस को बताया कि सोमवार शाम को ये बच्चा उन्हें लावारिस हालत में मिला था। रात अधिक होने की वजह से वह बच्चे को अपने घर लेकर आ गया। इस मसले में उसका कोई लेना देना नहीं है। बच्चे के सकुशल मिलने पर परिजनों में खुशी की लहर दौड़ गई। घर पहुंचने पर परिजनों से उसे गले लगा लिया। परिजनों की आंखों में खुशी के आंसू थे। पूरा परिवार बच्चे के मिलने पर बहुत खुश था।
ग्रामीणों ने किया पुलिस का घेराव
कोतवाली पुलिस जिस समय आरोपी को सुन्हेटी से हिरासत में लेकर अपनी गाड़ी से कोतवाली आ रही थी, तभी रास्ते में खुरगान में सैकड़ों लोगों जिनमें महिलाएं भी शामिल थीं, ने पुलिस की गाड़ी का घेराव कर लिया और आरोपी को पुलिस से छीन कर मारपीट करने की कोशिश की गई, जिसके बाद पुलिस बमुश्किल आरोपी को कोतवाली लेकर पहुंची। इस मामले में पुलिस ने भीड़ का नेतृत्व कर रहे दो लोगों को भी पकड़कर बैठा लिया था।