फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   aparajita shamli

बेटिया अपने को निर्बल नही सबल समझे

Thu, 18 Jul 2019 12:03 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 18 Jul 2019 12:03 AM IST
विज्ञापन
aparajita  shamli
कैराना के कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय में अमर उजाला अपराजिता के कार्यक्रम में भाग लेत - फोटो : SHAMLI
कैराना। अमर उजाला के अपराजिता कार्यक्रम और पुलिस के बालिका सुरक्षा जागरूकता अभियान के अतंर्गत पंजीठ स्थित कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय में आयोजित कार्यक्रम में वक्ताओं ने कहा कि बेटियां खुद को कमजोर ना समझें। मन से मजबूत बनें और गलत के खिलाफ आवाज उठाएं।
विज्ञापन

कार्यक्रम का शुभारंभ एसडीएम डा. अमित पाल शर्मा, सीओ राजेश कुमार तिवारी और वार्डन रेणू गुप्ता ने मां सरस्वती के चित्र के सम्मुख दीप प्रज्जवलित करके किया। एसडीएम ने कहा कि बेटियां लगन और परिश्रम से शिक्षा प्राप्त करके अपने माता-पिता का नाम रोशन करें। बेटियों को हर परिस्थिति में हौसला कायम रखना चाहिए। कार्यक्रम के दौरान कोतवाली प्रभारी यशपाल धामा, एडीओ पंचायत धर्म सिंह, खंड शिक्षा अधिकारी राज लक्ष्मी पांडे, महिला कांस्टेबल नीलम दाहिया के अलावा विद्यालय स्टाफ रेणू देशवाल, संगीता रानी, प्रवेज फातिमा, संजु कुमारी व रीना तिवारी मौजूद रहे।
विज्ञापन

-----
कोई परेशान करे तो मम्मी को बताएं
महिला दरोगा अंजू सिंह ने छात्राओं को 108, 100, 1090 व 1098 नंबरों की जानकारी दी। कहा कि अगर कोई लड़का परेशान करता हो तो अपनी मम्मी को बताएं। जरूरत हो तो पास की पुलिस चौकी में जाएं। आपका नाम गुप्त रखा जाएगा। साथ ही अगर कोई छेड़खानी करता है तो आपके हाथ में जो भी आए, उसे ही हथियार बनाकर वार करो।
विज्ञापन
विज्ञापन

------
अच्छे बुरे की पहचान करें
बेसिक शिक्षा अधिकारी गीता वर्मा ने छात्राओं को बताया कि अगर आपकी माता, पिता, भाई प्यार से आपके सिर पर हाथ फेरता हो तो उसे गुड टच कहते है। अगर को अंजान या जानकार रिश्तेदार भी व्यक्ति बुरी नीयत से आपको छूता हो तो उसे बैड टच कहा जाता है। उन्होंने कहा कि भगवान ने नारी को ऐसी शक्ति दी है कि वो दूसरे की नजर को पहचान लेती है कि सामने वाला गलत नजर से देख रहा है या अच्छी नजर से। बैड टच का विरोध जरूर करें और आगे से उससे सचेत रहें।
----
अपने अंदर आत्मविश्वास व हौसला पैदा करें
यातायात प्रभारी एसआई भंवर सिंह ने कहा कि लड़कियों को हमेशा हौसला रखना चाहिए। अगर कहीं भी गलत होने की संभावना दिखती हो तो समय से पहले ही अपने परिजनों, टीचर या पुलिस को बता दें। अपने आप में आत्मविश्वास पैदा करके बुराई का डटकर विरोध करना चाहिए।
------
आशा ज्योति महिला हेल्पलाइन 181 के बारे में बताया
महिला हेल्प लाइन की सुुगमकर्ता प्रियंका शर्मा ने 181 महिला हेल्प लाइन के बारे में विस्तार से बताते हुए कहा कि कोई भी युवती, किशोरी या महिला किसी भी समय 181 पर काल करके सहायता प्राप्त कर सकती है।
अपने अंदर साहस बनाएं -प्रधानाचार्य
विद्यालय की वार्डन रेणू गुप्ता ने कहा कि लड़कियों को साहस बनाए रखना होगा। दुनिया में अच्छे लोग बहुत हैं लेकिन कुछ लोग गलत भी हैं। ऐसे लोगों से सावधान रहते हुए अपना साहस कायम रखना चाहिए।
---------
छात्राओं ने कहा
कक्षा 7 की अफसाना ने कहा कि ऐसे कार्यक्रम में सुनकर उन्हें अच्छा लगा। अमर उजाला के अपराजिता कार्यक्रम से उन्हें 181, 100, 1090, 1098 टोल फ्री नंबरों के बारे में जानकारी हुई।
कक्षा 8 की समीना ने कहा कि अमर उजाला का अपराजिता व बालिका सुरक्षा जागरूकता अभियान के तहत आयोजित कार्यक्रम से उन्हें सीखने को बहुत कुछ मिला है। इस कार्यक्रम से उनके अंदर का डर कम हुआ है।

कक्षा 8 की छात्रा मंतशा ने कहा कि कार्यक्रम बहुत अच्छा लगा। यहा सीखने के अलावा आत्मरक्षा के बारे में जानकारी दी गई।
कक्षा 8 की इरम ने कहा कि अमर उजाला के अपराजिता कार्यक्रम व बालिका की सुरक्षा के प्रति समाचार पत्र के अलावा पुलिस प्रशासन बहुत ही सजग है। ऐसा कार्यक्रम पहली बार देखा। इससे उनका हौसला बढ़ा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed