फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Anti-coronavirus vaccination will be done even in the holidays

अवकाश में भी होगा कोरोनारोधी टीकाकरण

Wed, 13 Apr 2022 11:54 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 13 Apr 2022 11:54 PM IST
विज्ञापन
Anti-coronavirus vaccination will be done even in the holidays
अवकाश में भी होगा कोरोनारोधी टीकाकरण
विज्ञापन

शामली। जिला स्वास्थ्य विभाग ने बृहस्पतिवार को अवकाश के दिन भी टीकाकरण करने की तैयारी की है। 12 से 14 साल के किशोरों में टीकाकरण की रफ्तार धीमी होने के कारण यह निर्णय लिया है। 28 दिन में अभी तक 31.34 प्रतिशत लक्ष्य ही पूरा हो सका है।
बृहस्पतिवार को अंबेडकर जयंती और महावीर जयंती पर सार्वजनिक अवकाश होने के बावजूद स्वास्थ्य विभाग द्वारा कोरोनारोधी टीकाकरण किया जाएगा। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. राजकुमार सागर ने बताया कि 12 से 14 साल के किशोरों को सीएचसी शामली, कैराना, ऊन, कांधला, थानाभवन व कुड़ाना में टीकाकरण होगा। 15 से 18 साल के किशोरों को सीएचसी शामली, जिला अस्पताल शामली, सीएचसी कैराना, सीएचसी ऊन, सीएचसी झिंझाना, सीएचसी कांधला, एमएमयू कांधला, सीएचसी थानाभवन व सीएचसी कुड़ाना में टीके लगाए जाएंगे। 18 साल से अधिक आयु के लोगों को सीएचसी शामली, जिला अस्पताल, अरबन पीएचसी बरखंडी, अरबन पीएचसी पंसारियान, सीएचसी कैराना, सीएचसी ऊन, सीएचसी कांधला, एएमयू कांधला, सीएचसी थानाभवन, उपकेंद्र थानाभवन, एमएमयू थानाभवन व सीएचसी कुड़ाना में टीकाकरण होगा।
विज्ञापन

जिला प्रतिरक्षण अधिकारी ने बताया 12 से 14 साल के किशोरों को पिछले महीने 16 मार्च को टीकाकरण शुरू किया गया था। बुधवार को 1346 किशोरों को टीके लगे हैं। इन्हें मिलाकर अब तक 18458 किशोरों को पहली डोज लगी है जो लक्ष्य का 31.84 प्रतिशत है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed