{"_id":"61f43a78cef7013a635f95a7","slug":"anti-coronavirus-vaccination-reached-near-the-target-in-the-district-shamli-news-mrt574980631","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिले में लक्ष्य के करीब पहुंचा कोरोनारोधी टीकाकरण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिले में लक्ष्य के करीब पहुंचा कोरोनारोधी टीकाकरण
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिले में लक्ष्य के करीब पहुंचा कोरोनारोधी टीकाकरण
शामली। जिले में कोरोना से बचाव के लिए चल रहा टीकाकरण अभियान लक्ष्य के करीब पहुंच गया है। जिले में लक्ष्य के सापेक्ष 18 साल से अधिक आयु वर्ग के 96.58 प्रतिशत लोगों को टीके की पहली डोज लग चुुकी है जबकि दूसरी डोज 61.93 प्रतिशत लोगों को लगी है। इसके अलावा 15 से 18 साल के किशोरों को 69.79 प्रतिशत टीकाकरण हुआ है।
जिले में पिछले साल 16 जनवरी 2021 को कोरोनारोधी टीकाकरण अभियान शुरू हुआ था। तब से स्वास्थ्य विभाग द्वारा लगातार टीकाकरण किया जा रहा है। कोरोना की तीसरी लहर को देखते हुए सरकार ने शत-प्रतिशत टीकाकरण कराने के निर्देश जारी किए। इसके चलते स्वास्थ्य विभाग और प्रशासन ने संयुक्त रूप से टीकाकरण की गति को बढ़ाने के प्रयास शुरू करते हुए लोगों को जागरूक करने का अभियान चलाया। दिसंबर माह में तीसरी लहर के दस्तक देने पर लोगों ने खुद भी टीके लगवाने में रूचि दिखाई। इसका परिणाम ये है कि टीकाकरण अब लक्ष्य के करीब पहुंच गया है। जिले में 18 साल से अधिक आयु वर्ग के 938154 लोगों को टीके लगाने का लक्ष्य रखा था, जिसमें शुक्रवार तक 906107 लोगों को टीके की पहली डोज लग चुकी है, जो लक्ष्य का 96.58 प्रतिशत है। पहली डोज के सापेक्ष 581012 लोगों को दूसरी डोज लगी है जो 61.93 प्रतिशत है। इसके अलावा तीन जनवरी से 15 से 18 साल के किशोरों को वैक्सीन की डोज लगाने का चरण शुरू हुआ था। इस आयु वर्ग में 95970 किशोरों को टीके लगाने का लक्ष्य रखा गया था, जिसमें अब तक 66976 किशोरों को टीका लग चुका है, जो लक्ष्य का 69.79 प्रतिशत है। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. आरके सागर ने बताया कि जिले में जल्द ही टीकाकरण का शत प्रतिशत लक्ष्य पूरा कर लिया जाएगा।
सतर्कता डोज का लक्ष्य हुआ पार
शामली। इस साल दस जनवरी से स्वास्थ्यकर्मियों और अग्रिम पंक्ति के कर्मचारियों को सतर्कता डोज लगाने का चरण शुरू हुआ था। सामान्य तौर पर सतर्कता डोज को दूसरी डोज की तिथि से नौ माह बाद लगाई जा रही है। लेकिन विधानसभा चुनाव में ड्यूटी करने वाले मतदानकर्मियों व अन्य अधिकारियों व कर्मियों को दूसरी डोज के तीन माह बाद सतर्कता डोज लगाने के निर्देश हैं। जिले में 7103 कर्मियों को सतर्कता डोज लगाने का लक्ष्य है। शुक्रवार को लक्ष्य को पार करते हुए 7110 लोगों को सतर्कता डोज लग चुकी है।