फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   anter janpadiye kiroh ke do badmaash giraftaar

अंतर जनपदीय गिरोह के दो बदमाश गिरफ्तार 

Sat, 02 Feb 2019 11:12 PM IST
NAVEEN GUPTA amarujala
amarujala Published by: NAVEEN GUPTA Updated Sat, 02 Feb 2019 11:12 PM IST
विज्ञापन
anter janpadiye kiroh ke do badmaash giraftaar
file - फोटो : amarujala
थाना आदर्श मंडी पुलिस ने रिक्शा सवारियों से लूटपाट करने वाले अंतर जनपदीय गिरोह का पर्दाफाश करते हुए दो बदमाशों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने एक सप्ताह पहले ग्रामीण से लूटे गए रुपये, आधार कार्ड और फोटो बरामद किए।
विज्ञापन

शनिवार को एसपी अजय कुमार ने आदर्श मंडी थाने पर प्रेसवार्ता में बताया कि आदर्श मंडी थानाक्षेत्र के गांव टिटौली निवासी दिनेश कुमार ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि 25 जनवरी को वह मुजफ्फरनगर से 38,200 रुपये लेकर बस से शामली आ रहा था। जब वह रात दस बजे बस से शामली पहुंचा तो फाटक पर जाम होने के कारण वह बस से वहीं उतर गया। फाटक पर रिक्शा चालक से उसने विजय चौक चलने को कहा। वह उसे विजय चौक न ले जाकर जाम की बात कहकर एसटी तिराहा की तरफ से दूसरे रास्ते से ले जाने को कहकर ले गया। थोड़ा आगे चलकर उसने दूसरे रिक्शा चालक साथी के साथ मिलकर उससे 38,200 रुपये, आधार कार्ड, चार फोटो लूट लिए और रिक्शा से खींचकर नीचे गिरा दिया था। जिसमें वह चोट लगने से गंभीर घायल हो गया था।
विज्ञापन

 एसपी ने बताया कि थाना आदर्श मंडी प्रभारी कर्मवीर सिंह ने पुलिस बल के साथ मुखबिर की सूचना पर सहारनपुर रोड से दो बदमाशों आरिफ निवासी मोहल्ला किदवई नगर थाना कोतवाली मुजफ्फरनगर और मोहम्मद उर्फ सन्नू निवासी मोहल्ला महमूद नगर थाना  सिविल लाइन मुजफ्फरनगर को दो चाकू के साथ गिरफ्तार कर लिया। बदमाशों के कब्जे से लूटे गए 38,200 रुपये में से 10,040 रुपये, दिनेश का आधार कार्ड और चार फोटो बरामद हुए। एसपी ने बताया कि पकड़े गए बदमाश शातिर है और इस तरह की वारदात मुजफ्फरनगर, रुड़की और खतौली में भी कर चुके हैं। बदमाशों के आपराधिक रिकार्ड के बारे में संबंधित थानों से जानकारी की जा रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ये था वारदात का तरीका 
एसपी ने बताया कि पकड़े गए बदमाशों के निशाने पर अक्सर वे लोग रहते है, जो शराब पीकर चलते थे। ऐसे लोगों को सवारी बनाकर रिक्शे में बैठाते और सुनसान स्थान पर ले जाकर उनसे नकदी और सामान छीनकर फरार हो जाते थे। पकड़े गए दोनों बदमाश मुजफ्फरनगर के रहने वाले हैं, लेकिन वे शामली में रिक्शा किराये पर लेकर लोगों को अपने जाल में फंसाने की फिराक में रहते थे। रात में ये कहीं भी रिक्शा पर ही सो जाते थे। बदमाशों ने बताया कि वे पहली बार पुलिस की पकड़ में आए है। 


सीसीटीवी कैमरे में हो गए थे कैद  
सीसीटीवी कैमरे ने ही ग्रामीण से रकम लूटने वाले बदमाशों को सलाखों के पीछे पहुंचाने में मदद की। पुलिस ने घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे से घटना के समय की फुटेज देखी तो उनके चेहरे सामने आ गए। लूटपाट के बाद बदमाश रिक्शा छोड़कर कार से मुजफ्फरनगर भाग गए थे। उन्हें इसका जरा भी अहसास तक नहीं हुआ कि उन्होंने जो वारदात की है, वह सीसीटीवी कैमरे में कैद हो चुकी है और न ही उन्हें इस बात की भनक लगी कि पुलिस उनकी तलाश में लगी है। एक-दो दिन बाद वे फिर शामली आ गए और किसी और व्यक्ति केे निशाना बना पाते, उससे पहले ही पुलिस के हत्थे चढ़ गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed