फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Another youth corona infected in the district, eight active cases

एक और युवक कोरोना संक्रमित, सक्रिय केस हुए आठ

Mon, 03 Jan 2022 12:09 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 03 Jan 2022 12:09 AM IST
विज्ञापन
Another youth corona infected in the district, eight active cases
शामली। जिले में कोरोना संक्रमण बढ़ना शुरू हो गया है। जिले में एक और 29 वर्षीय युवक कोरोना संक्रमित मिला है। संक्रमित हुआ युवक पांच दिन पहले मिले गांव पुरमाफी निवासी कोरोना संक्रमित के संपर्क में आया था। उसमें पूर्व में कोरोना का कोई लक्षण नहीं था। जिले में अब कोरोना के सक्रिय केस की संख्या बढ़कर आठ हो गई है।
विज्ञापन

जिले में कोरोना संक्रमण का खतरा बढ़ रहा है। पांच दिन में कोरोना संक्रमण के आठ केस सामने आ चुके हैं। पांच दिन पहले 29 दिसंबर को चार लोग कोरोना संक्रमित मिले थे। इससे अगले दिन एक व्यक्ति कोरोना संक्रमित मिला था। एक दिन छोड़कर शनिवार को फिर एक व्यक्ति कोरोना संक्रमित मिला था। रविवार को भी 29 वर्षीय युवक कोरोना संक्रमित मिला है। यह युवक 29 दिसंबर को कोरोना संक्रमित मिले गांव पुरमाफी निवासी व्यक्ति का क्लोज कांटेक्ट है और उसी के गांव का रहने वाला है। जिला सर्विलांस अधिकारी डॉ. जाहिद अली त्यागी ने बताया कि नए मिले कोरोना संक्रमित युवक को होम क्वारंटीन में रहने के लिए कहा गया है। उसमें कोरोना का कोई लक्षण नहीं है। उसे दवा उपलब्ध करा दी गई है। जिले में अब सक्रिय केस की संख्या बढ़कर आठ हो गई है।
विज्ञापन

बीएसएल-2 लैब का पहला पॉजिटिव केस
शामली। रविवार को कोरोना संक्रमित मिला युवक जिले के जसाला में खुली बीएसएल-2 लैब का पहला पॉजिटिव केस है। जिला सर्विलांस अधिकारी डॉ. जाहिद अली त्यागी ने बताया कि करीब एक माह से जसाला की बीएसएल-2 लैब में कोरोना की जांच के लिए सैंपल की आरटीपीसीआर जांच की जा रही है। फिलहाल रोजाना 94 सैंपलों की आरटीपीसीआर जांच हो रही है। रविवार को कोरोना संक्रमित मिले युवक में कोरोना की पुष्टि होने का इस लैब का पहला केस है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस तरह मिले संक्रमित केस
29 दिसंबर - चार
30 दिसंबर - एक
एक जनवरी - दो
दो जनवरी - एक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed