फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Another firm operator has raised questions regarding the tender process for the district hospital's kitchen.

Shamli News: जिला अस्पताल की रसोई के लिए टेंडर प्रक्रिया पर एक और फर्म संचालक ने उठाए सवाल

Tue, 06 Oct 2026 12:47 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली Updated Tue, 06 Oct 2026 12:47 AM IST
विज्ञापन
Another firm operator has raised questions regarding the tender process for the district hospital's kitchen.
शामली। जिला अस्पताल में रसोई शुरू करने से पहले मरीजों व तीमारदारों के लिए भोजन उपलब्ध कराने की टेंडर प्रक्रिया पर एक और फर्म संचालक ने सवाल खड़ा किया है। मुजफ्फरनगर निवासी फर्म संचालक गुलशाना ने जिलाधिकारी को शिकायती पत्र देकर नियम विरुद्ध टेंडर प्रक्रिया से फर्म को बाहर करने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

गुलशाना ने शिकायती पत्र में बताया कि जिला अस्पताल में भोजन आपूर्ति हेतु जेम बिड पर नौ सितंबर को टेंडर मांगे गए थे। उनकी फर्म ने भी टेंडर डाला है। आरोप है कि टेंडर प्रक्रिया में अधिकारियों द्वारा नियमों को ताक पर रखकर उनकी फर्म को बिना किसी ठोस आधार के तकनीकी रूप से अयोग्य घोषित कर दिया गया। आरोप है कि अनुचित आपत्तियां थोपकर उन्हें टेंडर प्रक्रिया से बाहर किया गया है। डीएम से इस पूरे प्रकरण की उच्च स्तरीय एवं निष्पक्ष जांच कराकर जैम गाइडलाइन का उल्लंघन करने वाले दोषियों पर कार्रवाई की मांग की। शिकायती पत्र की प्रतिलिपि मुख्य सचिव, प्रमुख सचिव स्वास्थ्य सेवाएं लखनऊ, महानिदेशक चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवाएं लखनऊ आदि को भेजी गई है।
विज्ञापन

जिला अस्पताल में रसोई संचालन के लिए सभी फर्मों के टेंडरों की जांच की जा रही है। मंगलवार तक जांच पूरी होने की उम्मीद है। जांच पूरी होने के बाद ही टेंडर प्रक्रिया को लेकर निर्णय लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

- डॉ. मनोज कुमार अखौरी, जिला अस्पताल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed