{"_id":"5c3f69edbdec22737361acd1","slug":"ankur-hatyakaand-me-cbi-jaach-ki-maang","type":"story","status":"publish","title_hn":"अंकुर हत्याकांड में सीबीआई जांच की मांग ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अंकुर हत्याकांड में सीबीआई जांच की मांग
Wed, 16 Jan 2019 10:59 PM IST
NAVEEN GUPTA
amarujala
amarujala
Published by: NAVEEN GUPTA
Updated Wed, 16 Jan 2019 10:59 PM IST
विज्ञापन
file
- फोटो : amarujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
क्षेत्र के मंगलौरा गांव में सिपाही अंकुर की रस्म तेरहवीं हुई। इसमें क्षेत्र के नेता और बड़ी संख्या में ग्रामीण पहुंचे और श्रद्धांजलि दी। झिंझाना थाना क्षेत्र के मंगलौरा निवासी अंकुर यूपी पुलिस में सिपाही था। उसकी मेरठ के फलावदा में तैनाती थी। सिपाही अंकुर का शव उनके पैतृक गांव मंगलौरा पहुंचा जहां पर गमगीन माहौल में शव का अंतिम संस्कार किया गया। मृत सिपाही के मामा की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी थी।
बुधवार को सिपाही अंकुर की रस्म तेरहवीं पर भाजपा नेता मृगांका सिंह, हरेंद्र मलिक, सपा नेता सुधीर मलिक के अलावा सभी दलों के नेताओं ने वहां पहुंचकर शोक जताया। सिपाही अंकुर की तेरहवीं पर क्षेत्र के सपा नेता सुधीर पवार सहित भाजपा नेता मृगांका सिंह सहित सैकड़ों लोगों ने पहुंचकर परिवार को सांत्वना दी। वहीं, जांच को लेकर मौके पर पहुंचे नेताओं ने पुलिस से निष्पक्ष जांच कर हत्याकांड के खुलासा की मांग उठाई। सभा के बाद कुछ लोगों ने इस हत्याकांड को फर्जी खोलने का शोर मचा दिया। इसके बाद कुछ युवक बिडोली में मेरठ करनाल हाईवे को जाम करने पहुंच गये। लेकिन चौकी प्रभारी अनिल पवार के समझाने पर वापस लौट गए। उन्होंने समझाया कि यदि उन्हें कोई समस्या या शिकायत है तो उच्च अधिकारियों के पास जाओ। मेरठ पुलिस ने हत्या का खुलासा किया है। यदि कोई परेशान है तो आईजी से मिले। इस बीच थाना प्रभारी निरीक्षक ओपी चौधरी ने मौके पर पहुंचकर लोगों को शांत किया। इस संबंध में एसएसपी मेरठ से भी वार्ता की गई। एसएसपी ने भी परिजनों को बुलाया। ग्रामीणों ने कहा कि बृहस्पतिवार को वे मेरठ में अधिकारियों से मिलेंगे।